Coronavirus संक्रमण को काबू में रखने के लिये क्या हो गया बेहद जरूरी, आइए जानें

कोरोना वायरस के संक्रमण को काबू पाने के लिए दुनिया के कई देश प्रयास कर रहे हैं. कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर कई दावे सामने आ रहे हैं, पर अभी तक वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक कोविड-19 का टीका या इसका बेहद कारगर इलाज नहीं मिल जाता तब तक अधिक से अधिक लोगों की जांच, संदिग्ध रोगियों का पता लगाने, शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने और छोटे-छोटे प्रयास करके इसे काबू में रखा जा सकता है.

लंदन : कोरोना वायरस के संक्रमण को काबू पाने के लिए दुनिया के कई देश प्रयास कर रहे हैं. कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर कई दावे सामने आ रहे हैं, पर अभी तक वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक कोविड-19 का टीका या इसका बेहद कारगर इलाज नहीं मिल जाता तब तक अधिक से अधिक लोगों की जांच, संदिग्ध रोगियों का पता लगाने, शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने और छोटे-छोटे प्रयास करके इसे काबू में रखा जा सकता है.

‘लांसेट इन्फेक्शियस डिजीज’ पत्रिका में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार नोवेल कोरोना वायरस की रोकथाम में यह उपाय सबसे कारगर साबित हो सकते हैं. अध्ययन में कहा गया है कि कोविड-19 को खतरनाक स्तर पर पहुंचने से रोकने के लिये अधिक से अधिक लोगों को पृथक रखने की जरूरत है. ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं समेत विभिन्न शोधकर्ताओं ने एक उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि हर दिन लक्षण वाले पांच हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाते हैं तो प्रतिदिन, उनके संपर्क में आए 1,50,000 से 2,00,000 लोगों को पृथक करना होगा.

उन्होंने कहा कि यह पहला ऐसा शोध है जिसमें, व्यक्तिगत स्तर पर संक्रमण को रोकने के लिये उठाए जा रहे कारगर उपायों के प्रभाव का पता लगाया गया है. शोधकर्ताओं ने अपने शोध के दौरान ब्रिटेन में कोविड-19 के बाद बाहर निकले और अन्य लोगों से मिले 40,162 लोगों पर अध्ययन के बाद यह बात कही.

इस दौरान उन्होंने पाया कि कैसे अधिक से अधिक जांच करने, शारीरिक दूरी रखने, संदिग्ध रोगियों का पता लगाने, दूर-दराज के इलाकों में संक्रमितों का पता लगाने, विभिन्न सभाओं में लोगों की संख्या सीमित करने जैसे कदमों से संक्रमण के प्रसार को कम किया जा सकता है.

देश में कोरोना से मौत का रिकॉर्ड बन गया है. पिछले 24 घंटे में 2000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 11903 पर पहुंच चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख 54 हजार से अधिक हो गई है.

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. राज्य में मंगलवार को 74 नये कोरोना मरीज मिले. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6736 पहुंच गयी है. बिहार स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >