कोलकाता में अब लॉ की छात्रा के साथ दुष्कर्म, बीजेपी बोली- ममता बनर्जी की वजह से हो रहा है ये

Kolkata Physical Assault : कोलकाता के कस्बा इलाके में एक लॉ छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया. मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना पिछले वर्ष अगस्त माह में आर.जी.कार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के एक वर्ष से भी कम समय बाद घटित हुई है.

Kolkata Physical Assault : कोलकाता के कस्बा इलाके में एक लॉ छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई की गई है. मामले में लॉ कॉलेज के दो वर्तमान छात्रों और एक पूर्व छात्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 25 जून की शाम 7:30 से 8:50 बजे के बीच हुई. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को  गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में से दो लॉ कॉलेज के वर्तमान छात्र हैं, जबकि तीसरा पूर्व छात्र है. दो छात्रों को गुरुवार शाम को तालबगान इलाके से हिरासत में लिया गया था. उनकी जानकारी के आधार पर, मुख्य आरोपी के रूप में पहचाने गए पूर्व छात्र को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने द टेलीग्राफ को बताया, “तीनों संदिग्ध हिरासत में हैं. जबकि पूर्व छात्र मुख्य आरोपी है, हम अन्य दो की संलिप्तता की जांच कर रहे हैं.”

कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपियों को

पुलिस ने बताया कि 25 जून को कोलकाता लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है. एफआईआर में नामजद आरोपियों को मामले की उचित जांच के उद्देश्य से पुलिस हिरासत में भेजने के लिए ए.सी.जे.एम. अलीपुर, दक्षिण 24 परगना के समक्ष पेश किया जाएगा.

बीजेपी सीएम ममता पर हुई हमलावर

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “ऐसी घटनाएं यहां एक के बाद एक होती रहेंगी क्योंकि मुख्यमंत्री हमेशा दुष्कर्म की घटनाओं को ‘छोटा मामला’ बताकर उन्हें कमतर आंकने की कोशिश करतीं हैं. यह उसी मानसिकता का नतीजा है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >