Textile: दुनिया की दिग्गज कपड़ा कंपनियां भारत में जुटेंगी, निवेश, इनोवेशन और अन्य मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Textile: देश-दुनिया के कपड़ा उद्योग का जुटान दिल्ली में होने जा रहा है. प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 14-17 जुलाई तक वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 का आयोजन होने जा रहा है. इस दौरान देश के टेक्सटाइल इकोसिस्टम की व्यापकता और विविधता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा. भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन द्वारा आयोजित इस […]

Textile: देश-दुनिया के कपड़ा उद्योग का जुटान दिल्ली में होने जा रहा है. प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 14-17 जुलाई तक वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 का आयोजन होने जा रहा है. इस दौरान देश के टेक्सटाइल इकोसिस्टम की व्यापकता और विविधता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा. भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन द्वारा आयोजित इस आयोजन को केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का सहयोग हासिल है.  इस दौरान भारत की वस्त्र, फैशन, स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी), प्रौद्योगिकी, इनोवेशन, निवेश और वैश्विक व्यापार में बढ़ती क्षमता को प्रदर्शित करने का काम करेगा. यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5एफ विजन- फार्म टू फाइबर टू फैक्टरी टू फैशन टू फॉरेन से प्रेरित है. देश-विदेश के निर्माताओं, निर्यातकों, वैश्विक खरीदारों, ब्रांड्स, सोर्सिंग सलाहकारों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं, विभिन्न राज्यों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों, डिजाइनरों, कारीगरों, स्टार्ट-अप तथा प्रौद्योगिकी प्रदाताओं को एक मंच पर लाकर नये मौके का रास्ते तलाशने का काम करेगा. 

भारत टेक्स 2026 के तीसरे संस्करण में 7000 से अधिक खरीदारों, 1.30 लाख व्यापारिक आगंतुकों, 20000 से अधिक वस्त्र उत्पादों की प्रदर्शनी होगी.  इसमें 20 से अधिक देशों के 350 से कपड़ा उद्योग के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और पेशेवर शामिल होंगे. अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, स्पेन, इटली, नीदरलैंड, बेल्जियम, कनाडा, पुर्तगाल, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, श्रीलंका, हांगकांग, स्वीडन, केन्या, बांग्लादेश, वियतनाम, मिस्र और इंडोनेशिया सहित अनेक देशों के विशेषज्ञ शामिल होंगे. 

राज्यों की होगी भागीदारी इस आयोजन में मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु प्रायोजक राज्य के तौर पर शामिल होंगे, जबकि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, मणिपुर, राजस्थान और पश्चिम बंगाल प्रदर्शक के तौर पर शिरकत करेंगे. इन राज्यों के मंडप भारत के विविध वस्त्र क्लस्टरों, निवेश संभावनाओं, विनिर्माण क्षमताओं, औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर, नीतिगत एवं नियामकीय सहयोग को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा. इस दौरान 100 से अधिक सत्रों का आयोजन होगा, जिसमें 39 पैनल चर्चा, 16 राउंड टेबल बैठक, 37 मास्टर क्लास, 8 राज्य-विशेष सत्र तथा अन्य विशिष्ट सत्र होंगे. इस दौरान वस्त्र उद्योग के समक्ष मौजूदा चुनौतियों के समाधान, निर्यात बढ़ाने, सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करने, इंडस्ट्री 5.0, फाइबर सुरक्षा, उत्पाद इनोवेशन, वैश्विक सोर्सिंग के उभरते रुझान और आधुनिक तकनीक जैसे विषय पर चर्चा होगी. कई एमओयू पर भी समझौता होने की संभावना है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anjani kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >