Operation Sindoor : मसूद अजहर साहब…, ललन सिंह की फिसली जुबान

Operation Sindoor : लोकसभा में मसूद अजहर को ‘साहब’ बोल बैठे ललन सिंह वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की जुबान फिसल गई. मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते हुए ललन सिंह ने आतंकी मसूद अजहर को 'साहब' कहकर संबोधित किया. उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर विषय पर लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की जुबान फिसल गई. ललन सिंह सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कुख्यात आतंकवादी मसूद अजहर को ‘साहब’ संबोधित कर बैठे. सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में भाग लेते हुए उनकी जुबान फिसल गयी जिसपर विपक्ष के सांसद आक्रमक हो गए.

मसूद अजहर साहब…, बोल गए ललन सिंह

बिहार के मुंगेर से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘छह और सात मई की मध्यरात्रि को हमारी सेना ने पााकिस्तान में नौ आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया. उसमें सैकड़ों आतंकवादी मारे गए..आप सबने टीवी पर देखा होगा, बहुत से लोग जो आतंकवादियों के आका थे, वो रहे थे. मसूद अजहर साहब, हाफिज सईद, ये रो रहे थे कि मेरा सारा परिवार मर गया, काश मैं भी मर जाता.’’

यह भी पढ़ें : Deepender Hooda: डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद करवाएं या मैकडोनाल्ड… संसद में चर्चा के दौरान बोले दीपेंद्र हुड्डा

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए यह भी कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के शासनकाल में देश में आतंकवाद ‘पनपा’. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद से लड़ने का ‘‘आपमें न तो साहस था और न ही दम. आप केवल खानापूर्ति करते थे और घड़ियाली आंसू बहाते थे.’’

पाकिस्तान को उनकी कल्पना से परे जवाब मिलेगा

ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, “24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस था, जब पीएम मोदी मधुबनी में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करने गए थे. वहां पीएम मोदी ने पहली बार पहलगाम की घटना पर बात की और उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उनकी कल्पना से परे जवाब मिलेगा. पीएम मोदी ने अपना भाषण अंग्रेजी में दिया क्योंकि वह चाहते थे कि दुनिया को पता चले कि हम आतंकवादियों के सामने झुकने वाले नहीं हैं और हम जवाबी कार्रवाई करेंगे.”

अब ललन सिंह पर भी सवाल उठने लगे सवाल

ललन सिंह का मसूद अजहर को ‘साहब’ कहने वाला बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आतंकी ओसामा बिन लादेन को ‘ओसामा जी’ कहा था, जिस पर बड़ा राजनीतिक विवाद हुआ था. अब ललन सिंह पर भी सवाल उठ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >