जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, दूसरा घायल; TRF ने ली जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर गोलीबारी की. इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन TRF ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लम इलाके में शुक्रवार ( 31 जून ) को आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर गोलीबारी कर दी. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दोनों मजदूर ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमले में दीपक नाम के मजदूर की मौत हो गई, जबकि उनके साथी भूपिंदर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी चल रही है.

TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए. सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, ताकि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने डीजीपी नलिन प्रभात और अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से बात कर आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करने और उन्हें जल्द से जल्द ढेर करने के निर्देश दिए. इससे पहले पिछले सप्ताह अनंतनाग में भी एक पुलिसकर्मी आतंकियों के हमले में शहीद हो गया था.

लगातार गैर-स्थानीय और आम नागरिक बन रहे निशाना

पिछले दो वर्षों में जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों पर कई आतंकी हमले हुए हैं. फरवरी 2024 में श्रीनगर में पंजाब के दो मजदूरों की हत्या, जून 2024 में रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हमला, अक्टूबर 2024 में गांदरबल के गगनगीर में छह मजदूरों और एक डॉक्टर की हत्या तथा 2025 में पहलगाम में 26 लोगों की मौत ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे. कुलगाम का ताजा हमला एक बार फिर यह संकेत देता है कि आतंकी आम नागरिकों को निशाना बनाकर घाटी में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- PM मोदी और पीयूष गोयल के AI वीडियो से मचा बवाल, महाराष्ट्र में दर्ज हुई FIR


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >