AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी कितनी संपत्ति के मालिक हैं? कब रखा राजनीति में कदम? यहां जानें सबकुछ

Asaduddin Owaisi Net Worth - तेलंगाना में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM किंगमेकर की भूमिका में रह सकती है. इस तरह ओवैसी तेलंगाना की सियासत में तुरुप के एक्का साबित हो सकते हैं. असदुद्दीन ओवैसी ने साल 1994 में राजनीति में कदम रखा था. उन्होंने पहली बार आंध्रप्रदेश की चार मीनार विधानसभा सीट से चुनाव जीता था

Asaduddin Owaisi Net Worth: तेलंगाना में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM किंगमेकर की भूमिका में रह सकती है. इस तरह ओवैसी तेलंगाना की सियासत में तुरुप के एक्का साबित हो सकते हैं. आज हम आपको AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने वाले हैं जिन्हें शायद आप पहले से न जानते हों. इस स्टोरी को पढ़ने के बाद आपको उनके करियर की शुरुआत से लेकर कुल संपत्ति की पूरी जानकारी मिल जाएगी। तो चलिए जानते हैं डीटेल से.

कहां से सांसद हैं ओवैसी: साल 2019 में असदुद्दीन ओवैसी ने हैदरबाद लोकसभा सीट से जीत हासिल की और वहां के सांसद बन गए. वे अभी भी हैदराबाद से लोकसभा सांसद हैं.

1994 में रखा राजनीति में कदम: आपकी जानकारी के लिए बता दें असदुद्दीन ओवैसी से साल 1994 के दौरान राजनीति में कदम रखा था. पहली बार उन्होंने आंध्र प्रदेश की चार मीनार सीट से चुनाव लड़ी और जीत भी हासिल की.

साल 2004 में लड़ा लोकसभा का चुनाव: असदुदीन ओवैसी से साल 2004 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और तभी से लेकर वे लगातार जीतते भी आ रहे हैं.

चल और अचल प्रॉपर्टी: असदुदीन ओवैसी के हलफनामे के अनुसार ओवैसी के पास 2 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 16 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.

कितने की है देनदारी: मीडिया की एक रिपोर्ट की अगर माने तो असदुद्दीन ओवैसी के ऊपर 9 करोड़ 30 लाख रुपये की देनदारी भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >