कक्षा में पढ़ाई के दौरान टीचर की नजर एक बच्चे की फटी हुई पैंट पर पड़ी. मासूम बच्चे को देखकर टीचर ने सहजता से पूछा, “बेटा, पैंट क्यों फटी है?” बच्चे ने जो जवाब दिया, उसने पल भर में माहौल को भावुक कर दिया.
पेंशन के पैसे आने पर नई लाऊंगा
बच्चे ने मासूमियत से कहा, “पेंशन के पैसे आने पर लाऊंगा.” बच्चे का यह जवाब सुनकर टीचर ने आगे पूछा कि उसके पापा क्या करते हैं। इस पर बच्चे ने बेहद सहजता से कहा, “पापा मर गए.” बच्चे की बात सुनकर शिक्षक भी कुछ पल के लिए शांत हो गए.
मां के बारे में पूछा तो फिर छलक पड़ा दर्द
टीचर ने उदास होते हुए बच्चे से पूछा, “बेटा, मम्मी क्या करती हैं?” बच्चे ने जो जवाब दिया, उसने शिक्षक को अंदर तक झकझोर दिया. मासूम ने कहा, “मम्मी भी मर गई.” एक छोटे से बच्चे के मुंह से निकले इन शब्दों में उसके जीवन का कितना बड़ा दर्द छिपा था, इसे महसूस करना भी बेहद मुश्किल है.
मासूम चेहरे के पीछे छिपी जिंदगी की बड़ी कहानी
बच्चे के इन जवाबों ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि जिंदगी हर किसी के लिए एक जैसी नहीं होती. किसी के लिए छोटी-सी परेशानी भी बड़ी लग सकती है, जबकि कोई बच्चा इतनी कम उम्र में अपने माता-पिता को खोकर भी जिंदगी का सफर तय कर रहा है.
दर्द कितना भी बड़ा हो, जिंदगी चलती रहती है
इस मार्मिक घटना से एक बड़ा संदेश भी मिलता है. जिंदगी में परेशानियां आती रहती हैं, लेकिन हताश होकर रुक जाना किसी समस्या का समाधान नहीं है. मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ते रहना ही जिंदगी है.
मासूम बच्चा दे गया हिम्मत का संदेश
इस नन्हे बच्चे की कहानी उन लोगों के लिए भी एक सीख है, जो छोटी-छोटी परेशानियों से टूट जाते हैं. बच्चे ने शायद अनजाने में ही यह बता दिया कि हालात चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, जिंदगी को आगे बढ़ाना पड़ता है. उसकी मासूमियत में छिपी यह हिम्मत दिल को छू लेने वाली है.
ये भी पढ़ें: S-500 और Su-57 पर रूस का बड़ा दांव, भारत को देगा मेगा ऑफर! पुतिन के दिल्ली दौरे से पहले बढ़ी हलचल
