25000 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात हासिल करना लक्ष्य, एयरो इंडिया शो में बोले राजनाथ, आत्मनिर्भर होगा भारत

एयरो इंडिया शो में राजनाथ सिंह ने कहा कि हम भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारा लक्ष्य साल 2024 तक 25000 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात हासिल करना है.

बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जितना हमने सोचा था उससे कहीं ज्यादा भव्य कार्यक्रम यहां आयोजित होने जा रहा है. 100 से ज्यादा मित्र देशों और 800 से ज्यादा एग्जीबिटर्स के साथ ये अब तक देश का सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो है. उन्होंने कहा कि हमने एयरो इंडिया 2023 को एक बड़े आयोजन के रूप में देखा था, लेकिन इसने और भी भव्य आयोजन का रूप ले लिया है.

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजनाथ सिंह: एयरो इंडिया शो में राजनाथ सिंह ने कहा कि हम भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारा लक्ष्य साल 2024 तक 25000 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात हासिल करना है. उन्होंने यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य एक जीवंत और विश्व स्तरीय घरेलू रक्षा उद्योग बनाना है ताकि हम रक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के समग्र विकास में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें. उन्होंने आयोजन को लेकर कहा कि इस रास्ते पर आगे बढ़ने में भी यह आयोजन मदद करेगा.


Also Read: सैनिकों के शौर्य और बहादुरी को कम करके आंकती रही कांग्रेस, दौसा की रैली में भड़के पीएम मोदी

विंग्स ऑफ द फ्यूचर की थीम आकर्षण का केन्द्र: बेंगलुरु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एयरो इंडिया शो में विंग्स ऑफ द फ्यूचर की थीम वाला इंडिया पवेलियन इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र होगा. यह मंडप दुनिया को नए भारत की संभावनाओं, अवसरों और संभावनाओं से परिचित कराएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >