सरकारी अस्पताल में हुआ बच्चे का जन्म तो मिलेगा सोना, 28 सितंबर से शुरू होगी योजना

Tamil Nadu Gold Ring Scheme तमिलनाडु में सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को अब एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी. मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 28 सितंबर को इस योजना की शुरुआत करेंगे. पहले चरण के लिए 1.28 लाख अंगूठियां खरीदी गई हैं.

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 28 सितंबर को नवजात शिशुओं के लिए ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ योजना की शुरुआत करेंगे. इसके तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी. योजना के पहले चरण के लिए करीब 1.28 लाख अंगूठियां खरीदी गई हैं.

किन बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी?

योजना का लाभ उन नवजात शिशुओं को मिलेगा जिनका जन्म तमिलनाडु के सरकारी अस्पतालों में हुआ है. इसके लिए बच्चे की मां का तमिलनाडु का स्थायी निवासी होना जरूरी है. योजना के तहत पात्रता की जांच अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के आधार पर की जाएगी.

एक ग्राम की होगी सोने की अंगूठी

सरकार के मुताबिक प्रत्येक पात्र नवजात को एक ग्राम वजन की सोने की अंगूठी दी जाएगी. अंगूठी पर BIS हॉलमार्क के साथ तमिलनाडु सरकार का लोगो और एक यूनिक सीरियल नंबर होगा, ताकि उसकी पहचान और रिकॉर्ड आसानी से सुनिश्चित किया जा सके.

28 सितंबर को योजना की शुरुआत

इस योजना को पहले सितंबर के मध्य में शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन अब सरकार की ताजा घोषणा के मुताबिक मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 28 सितंबर को इसका औपचारिक शुभारंभ करेंगे.

छेड़छाड़ से सुरक्षित होगी पैकिंग

अंगूठियों को सुरक्षित पैकिंग में दिया जाएगा. प्रत्येक पैकिंग पर अलग सीरियल नंबर होगा, जिससे वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने में मदद मिलेगी.

पहले चरण के लिए 1.28 लाख अंगूठियां तैयार

तमिलनाडु सरकार ने योजना के शुरुआती चरण के लिए करीब 1.28 लाख सोने की अंगूठियां खरीदी हैं. इन्हें सरकारी अस्पतालों में पात्र लाभार्थियों के बीच बांटा जाएगा. सरकार का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में प्रसव को प्रोत्साहित करने के साथ मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा बढ़ाना भी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >