बच्चों के साथ भोजन करेत सीएम विजय (Photo/X)

सीएम विजय पहुंचे सरकारी स्कूल, बच्चों को अपने हाथों से नाश्ता परोसा और फिर उनके साथ बैठकर खाना भी खाया

तमिलनाडु के सीएम विजय ने कामराजर ब्रेकफास्ट स्कीम का विस्तार किया है. अब कक्षा 6 से 8 तक के छात्र इस पौष्टिक नाश्ता योजना का लाभ उठा सकेंगे, जिससे 15,300 बच्चे लाभान्वित होंगे.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कामराजर ब्रेकफास्ट स्कीम के विस्तार की शुरुआत बेहद साधारण अंदाज में की. वे बिना किसी वीआईपी तामझाम के सरकारी स्कूल पहुंचे, बच्चों को अपने हाथों से नाश्ता परोसा और फिर उनके साथ बैठकर खाना भी खाया. अब तक यह योजना कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए लागू थी. इसके विस्तार के बाद कक्षा 6 से 8 के छात्रों को भी योजना का लाभ मिलेगा. इसका उद्देश्य बच्चों को सुबह पौष्टिक नाश्ता उपलब्ध कराना है, ताकि वे खाली पेट स्कूल न पहुंचें और पढ़ाई पर बेहतर ध्यान दे सकें. इस विस्तार से करीब 15,300 अतिरिक्त बच्चे लाभान्वित होंगे. योजना में 15 हजार से अधिक सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल शामिल किए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में Content Writer हैं. वह नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस और यूटिलिटी से जुड़े कंटेंट तैयार करते हैं. सरकारी योजनाओं, मौसम और राज्यवार खबरों के साथ-साथ देश-दुनिया से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर उनकी खास नजर रहती है.

दीपक कुमार गुप्ता ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वर्ष 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इससे पहले वह करीब ढाई साल तक ETV Bharat के साथ काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज प्लस, अंतर्कथा विजन न्यूज और पब्लिक ऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ भी काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल में उनका फोकस तथ्यात्मक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने पर रहता है. उनका प्रयास जटिल मुद्दों और जरूरी अपडेट को इस तरह प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक उन्हें आसानी से समझ सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >