तमिलनाडु: चिदंबरम नटराज मंदिर के पुजारियों ने कनागासाबाई पर भक्तों को चढ़ने से रोका, बवाल

पोडू दीक्षितार समिति के सचिव टी एस शिवरामा दीक्षितार ने कहा, करीब एक साल से राज्य सरकार और एचआर एंड सीई विभाग कुड्डालूर जिले के इस मंदिर का नियंत्रण अपने हाथों में लेने की कोशिश कर रहे हैं जिसका प्रबंधन वंश परंपरा के हिसाब से पुरोहितों के पास है.

तमिलनाडु के चिदंबरम भगवान नटराज मंदिर के कनागासाबाई (पवित्र मंच) पर पिछले दिनों भक्तों को चढ़ने से रोक दिया गया था. जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया है. इस मामले ने अब राजनीति शुरू हो गयी है. बीजेपी राज्य सरकार पर मंदिर के अपने कब्जे में लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

क्या है मामला

दरअसल भगवान नटराज मंदिर के दीक्षितारों (पुजारियों) ने कथित तौर पर 27 जून को भक्तों को मंदिर में कनागासाबाई (पवित्र मंच) पर चढ़ने और प्रार्थना करने से रोक दिया था. जिसके बाद विवाद बढ़ गया था.

पोडू दीक्षितार समिति ने राज्य सरकार और एचआर एंड सीई विभाग पर लगाया गंभीर आरोप

पोडू दीक्षितार समिति के सचिव टी एस शिवरामा दीक्षितार ने कहा, करीब एक साल से राज्य सरकार और एचआर एंड सीई विभाग कुड्डालूर जिले के इस मंदिर का नियंत्रण अपने हाथों में लेने की कोशिश कर रहे हैं जिसका प्रबंधन वंश परंपरा के हिसाब से पुरोहितों के पास है. टी एस शिवरामा दीक्षितार ने कहा, हमने कानूनी ढंग से इसका जवाब दिया है. उनके वकील जी चंद्रशेखरन ने कहा कि बोर्ड बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं को सूचित करने और उत्सव के दौरान भीड़भाड़ रोकने के लिए लगाया गया है.

बीजेपी ने राज्य सरकार पर मंदिर को कब्जे में लेने की कोशिश का लगाया आरोप

तमिलनाडु बीजेपी उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति ने राज्य सरकार पर मंदिर को अपने कब्जे में लेने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा, हम राज्य सरकार द्वारा भगवान नटराज मंदिर, चिदम्बरम को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की निंदा करते हैं. सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है.

चिदम्बरम नटराज मंदिर को विभाग के अधीन लाने के लिए कदम उठाए जाएंगे : धर्मादा मंत्री

तमिलनाडु में चिदम्बरम के प्रसिद्ध नटराज मंदिर का प्रबंधन कर रहे पोडू दीक्षितारों (पुरोहितों) पर मंदिर की धनराशि या संपत्ति का सरकार के सामने खुलासा नहीं करने का आरोप लगाते हुए राज्य के हिंदू धर्म एवं धर्मार्थ प्रबंधन (एचआर एंड सीई) मंत्री पी के शेकर बाबू ने कहा कि इस धर्मस्थल को उनके विभाग के अंतर्गत लाने के प्रयास किये जा रहे हैं. एचआर एंड सीई विभाग के अधिकारी 26 जून को पुलिस के साथ मंदिर पहुंचे और उन्होंने पोडू दीक्षितारों द्वारा लगाया गया वह बोर्ड हटा दिया जिसमें श्रद्धालुओं पर आज चल रहे ‘आनी थिरूमंजनम’ समारोह के समापन तक कनागसाई मेडाई पर जाने पर रोक का निर्देश था. जब बोर्ड को हटाये जाने के बारे में सेकर बाबू का ध्यान पत्रकारों ने आकृष्ट किया तब उन्होंने कहा, हम न्याय और श्रद्धालुओं की तरफ खड़े हैं. हम धीरे-धीरे सारी रूकावटों को दूर कर लेंगे और अदालत की अनुमति से मंदिर का प्रशासनिक नियंत्रण अपने हाथों में ले लेंगे.

Also Read: तमिलनाडु: बीजेपी नेता एसजी सूर्या ने अपनी गिरफ्तारी पर दी ये प्रतिक्रिया, पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल

200 पुरोहितों के समूह ने खुद ही तय कर लिया कि कैसे मंदिर का प्रबंधन करना है

मंत्री पी के शेकर बाबू ने कहा कि 200 पुरोहितों के समूह ने खुद ही तय कर लिया कि कैसे मंदिर का प्रबंधन करना है और वे खुद ही कानून बन गये हैं. उन्होंने कहा कि पुरोहितों ने सरकार को मंदिर के पास उपलब्ध धनराशि अथवा स्वर्णाभूषणों के भंडार के बारे में सूचना देने से मना कर दिया. इन दीक्षितारों ने जो सत्ता केंद्र बनाया है, वहीं से वे काम कर रहे हैं. एचआर एंड सीई द्वारा प्रबंधित अन्य मंदिरों की भांति इस मंदिर में हुंडी या स्टॉक पंजिका नहीं है. मंदिर खातों का ऑडिट भी नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >