तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: 5.73 करोड़ मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला

Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. जिसमें 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.

Tamil Nadu Election: इस चुनावी मुकाबले में धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) की प्रमुख पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रमुख पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) आमने-सामने हैं.

DMK और AIADMK के बीच टक्कर

DMK जहां सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगा रही है, वहीं AIADMK पांच साल तक विपक्ष में रहने के बाद सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है.

सुरक्षा में 1.40 लाख से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

चुनाव के लिए प्रचार 21 अप्रैल को समाप्त हुआ. राज्य में विधानसभा चुनाव कि मतगणना 4 मई को होगी. राज्य भर में 1.40 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों को चुनाव के समय सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है.

वोटिंग करने जा रहे हैं तो अपने साथ आईडी कार्ड जरूर रखें, देखें सूची

  1. आधार कार्ड
  2. MGNREGA जॉब कार्ड
  3. बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटो वाली पासबुक
  4. श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड/आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड
  5. ड्राइविंग लाइसेंस
  6. PAN कार्ड
  7. NPR के तहत RGI द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
  8. भारतीय पासपोर्ट
  9. फोटो वाला पेंशन दस्तावेज
  10. केंद्र/राज्य सरकार/PSU/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटो वाले सेवा पहचान पत्र
  11. सांसदों/विधायकों/MLC को जारी आधिकारिक पहचान पत्र
  12. विशिष्ट दिव्यांगता पहचान (UDID) कार्ड, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार.

एमके स्टालिन ने तमिलनाडु को मॉडल राज्य बनाने का वादा किया

मुख्यमंत्री और द्रमुक के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने आश्वासन दिया है कि वह तमिलनाडु को दक्षिण एशिया में एक मॉडल राज्य में बदल देंगे. जबकि अन्नाद्रमुक के महासचिव ईके पलानीस्वामी ने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से गलत व्यक्ति को न चुनने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी: EC ने खरगे को भेजा नोटिस, 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >