शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या: कहीं सुपारी देकर तो नहीं कराई गई हत्या? बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे हमलावर

शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या (Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल पुलिस बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की हत्या मामले की जांच में जुटी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों तक पहुंचने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं.

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के महज 48 घंटे बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और प्राइवेट पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं यह सुपारी देकर कराई गई हत्या तो नहीं. जांच टीम घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जबकि हमलावरों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने रथ की कार को रात करीब साढ़े 10 बजे डोलतला और मध्यमग्राम चौमाथा के बीच दोहरिया के पास रोका और वे गोलीबारी करने के बाद फरार हो गए. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धनाथ गुप्ता और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने रात में घटनास्थल का दौरा किया.

हमलावरों ने की करीब 6 से 10 राउंड फायरिंग

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और कई सुरागों पर काम किया जा रहा है. 42 साल के चंद्रनाथ रथ कोलकाता से अपने मध्यमग्राम स्थित घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ. इस हमले में कार चला रहे बुद्धदेव बेरा भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने घटना के दौरान करीब 6 से 10 राउंड फायरिंग की होगी. हमलावरों ने पहचान छिपाने के लिए कथित तौर पर हेलमेट पहन रखे थे और वे बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार थे. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती फॉरेंसिक जांच में अंदेशा है कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए ‘ग्लॉक 47 एक्स’ पिस्तौल का इस्तेमाल किया था.

यह भी पढ़ें : शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, नवीन मिश्रा ने लगाये गंभीर आरोप

बेहद करीब से मारी गई गोली

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि आम अपराधी इस तरह का हथियार सामान्यत: इस्तेमाल नहीं करते. हम जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें पेशेवर शूटर शामिल थे. शुरुआती जांच में पता चला है कि चार बाइक सवार संदिग्ध हमलावरों ने पहले चंद्रनाथ रथ की गाड़ी को रोका, फिर बेहद करीब से उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >