Supriya Shrinate: कंगना के खिलाफ सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट पर बवाल, महिला आयोग ने EC से शिकायत की, कांग्रेस की सफाई

Supriya Shrinate: बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की पोस्ट पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने बड़ा एक्शन लिया है. आयोग ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग (ईसीआई) को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराया है. मालूम हो सुप्रीम श्रीनेत ने कंगना की तस्वीर पोस्ट कर आपत्तिजनक पोस्ट किया था.

Supriya Shrinate: मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया, प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं का किरदार निभाया है. क्वीन में एक भोली-भाली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी फिल्म में एक राक्षस तक, रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक. हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए, हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए और सबसे ऊपर, हमें यौनकर्मियों के चुनौतीपूर्ण जीवन या परिस्थितियों को किसी प्रकार के दुर्व्यवहार या अपमान के रूप में उपयोग करने से बचना चाहिए. हर महिला अपनी गरिमा की हकदार है.

सुप्रिया श्रीनेत ने दी सफाई

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत को लेकर अपने पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा, मेरे फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस कई लोगों के पास है. उनमें से किसी ने आज बेहद अनुचित पोस्ट किया. जैसे ही मुझे पता चला, मैंने वह पोस्ट डिलीट कर दी. जो भी मुझे जानते हैं, वे भी अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं ऐसा कर सकती हूं. कभी भी किसी महिला के खिलाफ व्यक्तिगत और अशोभनीय टिप्पणी कर ही नहीं सकती हूं. मैं इसकी घोर विरोधी हूं. फिर मैंने जानना चाहा कि ऐसा कैसे हुआ. मुझे पता चला कि ट्विटर पर मेरे नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है और सुप्रियापैरोडी नाम से एक पैरोडी अकाउंट चलाया जा रहा है. उन्होंने यह आपत्तिजनक पोस्ट किया है. किसी ने इसे कॉपी कर लिया है वहां से और इसे अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया. मैं यह जानने की कोशिश कर रही हूं कि किसने ऐसा किया है. मैंने इस पैरोडी अकाउंट की शिकायत ट्विटर पर की है.

कांग्रेस ने सरकार से जांच की मांग की

कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की पोस्ट पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, किसी भी महिला के खिलाफ ऐसा बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है. अगर सुप्रिया श्रीनेत कहा है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को एक्सेस कर लिया गया था और आपत्तिजनक पोस्ट किसी और के द्वारा किए गए, तो भारत सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए. जिसने भी यह टिप्पणी की है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने सुप्रिया श्रीनेत को पार्टी से निलंबित करने की मांग की

कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के स्पष्टीकरण पोस्ट पर बीजेपी नेता शाजिया इल्मी का कहा, भले ही सुप्रिया श्रीनेत आरोपों से इनकार कर रही हैं कि उनका अकाउंट हैक हो गया था, लेकिन अगर हम कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल को देखें तो वे हर तरह की अपमानजनक बातें करते हैं. टिप्पणी, डीपफेक वीडियो पोस्ट करें और आपत्तिजनक पोस्ट साझा करें. उन्होंने पूछा, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी इस पर चुप क्यों हैं? उन्होंने सुप्रिया श्रीनेत को पार्टी से निलंबित क्यों नहीं किया? किसी भी नेता ने इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई.

Also Read: राजनीति में हुई कंगना की एंट्री, मंडी से लड़ेंगी चुनाव, ट्वीट कर जताया बीजेपी का आभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >