Vitamin D Biscuits: पुरी 20th जुलाई 2026: भरपूर धूप मिलने के बावजूद, विटामिन डी की कमी लाखों भारतीयों को प्रभावित कर रही है; जागरूकता की कमी के कारण अक्सर इस पर ध्यान नहीं दिया जाता.ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत से अपने सार्थक जुड़ाव को आगे बढ़ाते हुए, सनफीस्ट मैरी लाइट ने विटामिन डी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सनफीस्ट सूर्य वरदान अभियान की शुरुआत की है.यह अभियान सनफीस्ट मैरी लाइट के सूरज के साथ लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव और 'विटामिन डी की अच्छाई' के विचार पर आधारित है.
2-मिनट का सनफीस्ट मैरी लाइट विटामिन डी रिक्वायरमेंट चेक अभियान चलाया
ओडिशा के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में से एक, रथ यात्रा ने सनफीस्ट मैरी लाइट को बड़े पैमाने पर विटामिन डी के बारे में अपना संदेश फैलाने का एक शानदार मंच दिया."हर किरण में छुपा है विटामिन डी का वरदान" के विचार के साथ, ब्रांड ने श्रद्धालुओं और परिवारों को विटामिन डी की अपनी जरूरत के बारे में ज्यादा जागरूक होने के लिए प्रोत्साहित किया.
यह कैंपेन प्रभावशाली रूप से ऑन-ग्राउंड और ऑनलाइन चलाया गया.पुरी रथ यात्रा के दौरान, सूर्य सहायकों ने श्रद्धालुओं से बातचीत की, उन्हें उन्हें 2 मिनट का विटामिन डी रिक्वायरमेंट चेक (Vitamin D Requirement Check) कराने में सहायता की और विटामिन डी की कमी के बारे में जागरूकता फैलाने वाली जानकारी दी.कुछ चुने हुए लोगों को मुफ़्त विटामिन डी मेडिकल टेस्ट की सुविधा भी दी गई, जिससे जागरूकता को असल काम में बदलने में मदद मिली.इस कैंपेन को ऑनलाइन भी बड़े पैमाने पर चलाया गया, जहां लोग धूप में रहने, घर से बाहर की गतिविधियों और विटामिन डी के बारे में आसान सवालों के जवाब देकर व्हाट्सएप्प-आधारित टेस्ट कर सकते थे.
सूरज कथूरिया, वीपी एवं हेड ऑफ मार्केटिंग - बिस्किट्स, फूड्स डिवीजन आईटीसी लिमिटेड, ने कहा- ओडिशा का सूर्य के साथ सदियों पुराना संबंध हमारे लिए विटामिन डी के महत्व पर सार्थक संवाद शुरू करने का एक प्रेरणादायक आधार बना.'सूर्य वरदान' के माध्यम से हमारा प्रयास विटामिन डी के प्रति जागरूकता को उपभोक्ताओं के लिए सरल, प्रासंगिक और सहज बनाना रहा है.तकनीक, सामुदायिक सहभागिता और रथ यात्रा जैसे विशाल आयोजन के प्रभावी मंच को एक साथ जोड़ते हुए हमने लोगों को अपनी विटामिन डी की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया.इनमें धूप में पर्याप्त समय बिताना और विटामिन डी युक्त सनफीस्ट मैरी लाइट को अपनी रोज़मर्रा की चाय के समय का हिस्सा बनाना शामिल है."
ओडिशा में ब्रांड की एंबेसडर और प्रसिद्ध ओड़िया फिल्म अभिनेत्री अर्चिता साहू ने कहा- एक ओड़िया होने के नाते रथ यात्रा मेरे दिल के बहुत करीब है.मुझे खुशी है कि मैं सनफीस्ट मैरी लाइट की 'सूर्य वरदान' अभियान का हिस्सा बनी, जिसने लोगों को अपनी विटामिन डी की आवश्यकता को समझने के लिए प्रेरित किया.मैं सभी से आग्रह करती हूँ कि वे केवल 2 मिनट का विटामिन डी रिक्वायरमेंट चेक अवश्य करें.
'सूर्य वरदान' के दूसरे एडिशन के साथ, सनफीस्ट मैरी लाइट यह दिखा रहा है कि कैसे ब्रांड सांस्कृतिक पलों को ग्राहकों की जागरूकता के लिए सार्थक मंचों में बदल सकते हैं.इसके साथ ही, यह ओडिशा के साथ अपने जुड़ाव को मज़बूत कर रहा है और विटामिन डी तथा रोजमर्रा की सेहत के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दे रहा है.
अपना विटामिन D चेक करने के लिए नीचे दिए गए WhatsApp लिंक पर जाएं:
