क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस, सूचना सेठ को लेकर पहुंचेगी अपार्टमेंट में

पुलिस की ओर से कहा गया कि दोनों बोतलें होटल के रिसेप्शन से खरीदी गई थीं और खाली थीं. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह बच्चे को दी गई थी…हमें संदेह है कि यह एक हत्या है जिसे पहले से प्लान किया गया था.

अपने ही चार साल के बेटे की हत्या करने का आरोप सूचना सेठ (Suchana Seth) पर लगा है जिसकी जांच पुलिस कर रही है. मामले को लेकर जो ताजा जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार, आरोपी को पुलिस उस सर्विस अपार्टमेंट में ले जाएगी, जहां वह ठहरी थी. गोवा पुलिस (Goa Police) सीन रिक्रिएट करेगी. सेठ ने छह जनवरी को गोवा के कैंडोलिम स्थित अपार्टमेंट में चेक-इन किया जबकि आठ जनवरी तक वह वहां ठहरी थी.

बताया जा रहा है कि गोवा पुलिस सूचना सेठ को शुक्रवार को उस सर्विस अपार्टमेंट में ले जाएगी जहां वह ठहरी थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हत्या के मामले की जांच के तहत यह जरूरी है कि सीन रिक्रिएट किया जाए. इसके बाद ही जांच सही दिशा में आगे बढ़ेगी. आपको बता दें कि बेंगलुरु की एआई-आधारित एक स्टार्टअप कंपनी की सीईओ सूचना सेठ जो 39 साल की हैं, पर अपने चार साल के बच्चे की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस की ओर से कहा गया है कि उसने अपार्टमेंट में अपने बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को एक बैग में रखकर टैक्सी से पड़ोसी राज्य कर्नाटक चली गई.

Also Read: कौन हैं महिला CEO सूचना सेठ? जिसपर अपने ही चार साल के बेटे की हत्या करके बैग में पैक करने का लगा आरोप

सूचना सेठ को चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया गया

आरोपी सूचना सेठ को सोमवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद उसे मंगलवार को गोवा लाया गया. फिलहाल सेठ अभी छह दिन की पुलिस हिरासत में है. पुलिस अभी तक हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं लगा सकी है. इस बीच खबर है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जो बात सामने आई है उसके अनुसार, दम घुटने से बच्चे की मौत हुई ओर यह काम तकिए या किसी कपड़े से किया गया. बच्चे के पिता वेंकट रमन ने बुधवार को बेंगलुरु में अपने चार साल के बेटे का अंतिम संस्कार किया.

Also Read: बेटे को मारने का पहले प्लान बना चुकी थी सूचना सेठ? कफ सिरप पिलाकर फिर…

अपार्टमेंट के कमरे से खांसी की दवाई मिली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच के क्रम में गोवा पुलिस को अपार्टमेंट के कमरे से खांसी की दवाई की दो खाली बोतल मिली है जहां सूचना सेठ ने अपने बेटे की कथित तौर पर हत्या की थी. दवा की बोतलों के मिलने से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि आरोपी ने अपराध से पहले बच्चे को दवा की भारी खुराक दी होगी. हत्या पहले से प्लान करके किया गया होगा ऐसी आशंका पुलिस ने व्यक्त की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >