PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली छात्रा की मां बोलीं- हम शर्मिदा हैं, माफी से बेटी को नई जिंदगी मिल गई

पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक शब्द बोलने वाली लड़की की मां ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम की माफी के कारण उनकी बेटी को नया जीवन मिला है.

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाली छात्रा की मां ने पीएम मोदी का आभार जताया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बदले की भावना के बजाय माफी का रास्ता चुनकर उनकी बेटी को "नई जिंदगी" दी है. लड़की की मां ने भावुक होकर कहा, आज मेरी बेटी का जन्मदिन है और पीएम मोदी ने उसे सबसे बड़ा तोहफा दिया है. यह उसका दोबारा जन्म है."

बच्चों के लिए इंस्टाग्राम बैन करने की अपील

लड़की की मां ने पीएम मोदी से अपील की है कि नाबालिग बच्चों के लिए इंस्टाग्राम बैन कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि इन बच्चों को किससे क्या कहना चाहिए इसकी समझ नहीं होती, ऐसे में वे इससे दूर रहें तो ही इनके लिए अच्छा है. न्यूज एजेंसी से बात करते हुए लड़की की मां ने कहा कि हम कई बार माफी मांग चुके हैं. जो कुछ हुआ उसपर हम शर्मिंदा हैं. अब क्या करें कैसे माफी मांगें. पुलिस की गाड़ियां आती हैं, हम समझ रहे हैं कि गलती हुई, पर माफ करें.

FIR बरकरार, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

माफी के बावजूद छात्रा के खिलाफ दर्ज जीरो एफआईआर संसद मार्ग थाने को ट्रांसफर किया जा चुका है. छात्रा की मां का दावा है कि उनकी बेटी नाबालिग है, लेकिन एफआईआर में उसकी उम्र 25 साल दर्ज की गई है. उन्होंने सरकार से नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियम बनाने की भी अपील की. वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सवाल उठाया कि अगर प्रधानमंत्री ने माफ कर दिया है, तो छात्रा के खिलाफ दर्ज केस भी वापस लिया जाना चाहिए.

PM मोदी ने कहा था- बच्चों को माफ करता हूं

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को भटका हुआ बताते हुए कहा था कि वे उन्हें माफ करते हैं और नहीं चाहते कि बच्चों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ें.

इसके बाद छात्रा ने भी वीडियो जारी कर सार्वजनिक माफी मांगी. उसने कहा कि वह दोस्तों के साथ प्रदर्शन में पहुंची थी और वहां मौजूद लोगों को देखकर प्रभावित हो गई. उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए इसे पहली और आखिरी गलती बताया और पूरे देश से माफी मांगी.

Also read : कुलगाम आतंकी हमला: मजदूरों की हत्या पर भड़के फारुक अब्दुल्ला, कहा- आतंकवाद खत्म हुआ तो मारने वाले कौन?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >