Vande Bharat Express: MP में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, एक व्यक्ति गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने घटना के सिलसिले में रविवार रात फिरोज खान (20) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया.

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक व्यक्ति को भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर उसकी खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

रविवार को वंदे भारत ट्रेन पर किया गया था पथराव

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को सुबह करीब 10 बजे बानमोर रेलवे स्टेशन के पास हुई और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. ग्वालियर में रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक संजय कुमार आर्य ने बताया कि पथराव के बाद रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई और इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई.

सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने घटना के सिलसिले में रविवार रात फिरोज खान (20) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया.

Also Read: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, बाराबंकी में ट्रेन को बनाया निशाना, CCTV के आधार पर पुलिस कर रही जांच

आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, बताया मनोरंजन के लिए किया था ऐसा

बताया जा रहा, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने की बात स्वीकार की और कहा कि उसने मनोरंजन के लिए ऐसा किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, लेकिन आगे की जांच जारी है. रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) वंदे भारत एक्सप्रेस इस साल अप्रैल में शुरू की गई थी. अधिकारी ने अलग से बताया कि आरपीएफ ने अतीत में ट्रेन पर पथराव की कई घटनाओं में कथित संलिप्तता के लिए ग्वालियर के बिरला नगर इलाके से सात नाबालिगों को पकड़ा. उन्होंने बताया कि इन नाबालिगों की काउंसलिंग की गई और बाद में उन्हें उनके परिवार को सौंप दिया गया.

जब चलती ट्रेन में बज उठा अलार्म

तिरुपति-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस के एक शौचालय में एक अनधिकृत यात्री के धूम्रपान करने के कारण 9 अगस्त को आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म बज गया, जिसके चलते कुछ समय के लिए ट्रेन रोक दी गई. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना ट्रेन संख्या 20702 के गुडूर से गुजरने के बाद सी-13 डिब्बे में हुई. दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन के विजयवाड़ा मंडल के एक अधिकारी ने बताया, एक अनधिकृत यात्री तिरूपति से ट्रेन पर सवार हुआ और सी-13 कोच के शौचालय में घुस कर उसका दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. यात्री ने शौचालय के अंदर धूम्रपान किया, जिसके परिणामस्वरूप शौचालय में मौजूद एयरोसोल अग्निशामक यंत्र स्वचालित रूप से सक्रिय हो गया.

अलार्म बजने के बाद यात्रियों में मची खलबली

अलार्म बजने के बाद ‘एयरोसोल’ अग्निशामक ने आग बुझाने के लिए पाउडर जैसा धुआं छोड़ना शुरू कर दिया, जिसके चलते उस डिब्बे के यात्री घबरा गए. बाद में, उन्होंने डिब्बे के अंदर एक आपातकालीन फोन कनेक्शन के माध्यम से ट्रेन के गार्ड को इसकी सूचना दी, जिसके कारण ट्रेन शाम पांच बजे के आसपास मनुबोलू में रुक गई. अलार्म बजने को दुर्घटना समझकर, रेलवे पुलिस आग बुझाने वाले यंत्र के साथ डिब्बे में पहुंची और शौचालय के अंदर धूम्रपान कर रहे यात्री को निकालने के लिए उसकी खिड़की तोड़ दी. अधिकारी ने बताया कि रेलवे पुलिस ने रेलवे अधिनियम के अनुसार उपयुक्त कार्रवाई के लिए नेल्लोर में उसे हिरासत में ले लिया, जबकि ट्रेन आगे की अपनी यात्रा पर रवाना हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >