मिजोरम में पत्थर की खदान ढही, 15 से 20 मजदूर दबे, राहत और बचाव कार्य जारी

मिजोरम के हनहथियाल में पत्थर की खदान धंसने में 15 से 20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. हादसे के बाद प्रशासन की ओर से तेजी से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि देर शाम तक खदान से किसी को नहीं निकाला जा सका है.

मिजोरम के हनहथियाल में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पत्थर की एक खदान धंस गया है. खदान धंसने में 15 से 20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. खदान धंसने की खबर मिलते के बाद से से ही प्रशासन की ओर से बचाओ अभियान शुरू कर दिया गया है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार दोपहर 3 बजे खान धंसा, जिसमें करीब 15 से 20 मजदूर फंस गये.

काम करने के दौरान हुआ हादसा: हनहथियाल के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना दोपहर तीन बजे की है. उन्होंने कहा कि एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिक जिले के मौदढ़ गांव में स्थित पत्थर की इस खदान में काम कर रहे थे. इसी दौरान खान धंस गया.

राहत और बचाव कार्य जारी: वहीं, हादसे के बाद प्रशासन की ओर से तेजी से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि देर शाम तक खदान से किसी को नहीं निकाला जा सका है. मौके पर इलाज की सुविधा के लिए एक मेडिकल दल भी मौजूद है.

Also Read: नहीं थम रहा पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला, दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब, सांस लेना भी दुभर

हनथियाल जिल के उपायुक्त ने घटना को लेकर बताया कि 10 से 15 मजदूर अभी भी खदान में फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा कि बचाव के प्रयास अभी भी जारी हैं. मजदूरों के अलावा खदान में पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन भी दबी हुई है. उन्होंने कहा कि अबतक किसी भी मजदूर को खदान से नहीं निकाला जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >