एडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?

सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ रिलीज से पहले चर्चा में है. Penguin Random House India ने भारत में किताब का पब्लिशर होने से इनकार किया है.

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब "बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव" रिलीज से पहले ही चर्चा में है. वजह है भारत में इस किताब के प्रकाशन को लेकर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की भूमिका. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि पेंगुइन ने किताब के कुछ हिस्सों में बदलाव और कुछ अंश हटाने को कहा था, जिसे सोनिया गांधी ने स्वीकार नहीं किया. हालांकि, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने अब इस दावे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह भारत में इस किताब की प्रकाशक नहीं है. क्या है ये पूरा मामला, आसान भाषा में समझते हैं.

कब आएगी सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग

  • सोनिया गांधी की बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव की अंतरराष्ट्रीय रिलीज 10 नवंबर 2026 को होने वाली है. अमेरिकी प्रकाशक अल्फ्रेड ए. नॉफ ने अगस्त में इसकी घोषणा की थी.
  • नॉफ, पेंगुइन रैंडम हाउस समूह का ही एक प्रकाशन संस्थान है. घोषणा के समय किताब के पहले प्रिंट रन के लिए एक लाख प्रतियों का आंकड़ा भी सामने आया था.
  • किताब में सोनिया गांधी अपनी जिंदगी के निजी और राजनीतिक पहलुओं को सामने रखने वाली हैं.
  • इसमें इटली में बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात और शादी, नेहरू-गांधी परिवार में उनका जीवन, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या के बाद का दौर और फिर राजनीति में उनकी एंट्री जैसे प्रसंग शामिल बताए गए हैं.

कहां से शुरू हुआ विवाद ?

  • 28 अगस्त को एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया भारत में इस किताब को प्रकाशित करने वाला था.
  • रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाशक ने पांडुलिपि के एक हिस्से में कुछ एडिटोरियल चेंजेस एंड डिलीशंस यानी संपादकीय बदलाव और कुछ अंश हटाने का सुझाव दिया था.
  • सोनिया गांधी ने इन बदलावों को स्वीकार नहीं किया और इसके बाद भारत में प्रकाशन को लेकर स्थिति बदल गई.
  • रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पेंगुइन के भारतीय प्रकाशन अधिकारों की दौड़ से बाहर होने के बाद दूसरे प्रकाशक किताब के भारतीय संस्करण को लेकर बातचीत में हैं.
  • इनमें हार्पर कॉलिन्स का नाम सबसे आगे बताया गया है. हालांकि, अभी तक भारत के लिए नए प्रकाशक की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: Explainer: बिहार में बारिश कम फिर भी नदियां उफान पर, गंगा, गंडक और कोसी में कहां से आई बाढ़?

पेंगुइन ने इस मामले में क्या कहा?

  • इस मामले को लेकर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने 28 अगस्त को बयान जारी कर कहा कि वह भारत में बिलॉन्गिंग की प्रकाशक नहीं है.
  • कंपनी ने यह भी कहा कि यह कहना परिस्थितियों को सही तरीके से पेश नहीं करता कि सोनिया गांधी द्वारा संपादकीय बदलाव स्वीकार नहीं किए जाने के कारण उसने किताब प्रकाशित करने का फैसला बदल दिया.
  • पेंगुइन ने माना कि वह किताब प्रकाशित करने को इच्छुक थी. कंपनी के मुताबिक, किसी किताब के प्रकाशन से पहले तथ्य-जांच करना और लेखक को जरूरी सुझाव देना प्रकाशक की सामान्य जिम्मेदारी है.
  • हालांकि, सोनिया गांधी के साथ हुई बातचीत में किन हिस्सों को लेकर चर्चा हुई, इस बारे में पेंगुइन ने कोई जानकारी देने से इनकार किया है. कंपनी ने इसे गोपनीय बातचीत बताया है.

भारत में अब कौन और कहां छपेगी किताब?

  • फिलहाल इसका स्पष्ट आधिकारिक जवाब नहीं है. रिपोर्टों के मुताबिक, कई भारतीय प्रकाशक इस किताब के अधिकार हासिल करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और हार्पर कॉलिन्स के समझौते के करीब पहुंचने की बात कही गई है.
  • सोनिया गांधी की यह किताब इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा काफी हद तक सार्वजनिक चर्चा से अलग रखा है.
  • प्रकाशक की घोषणा के अनुसार, यह संस्मरण उनके निजी अनुभवों के साथ-साथ भारत में छह दशकों के सामाजिक और राजनीतिक बदलाव को उनके नजरिए से देखने की कोशिश करेगा.

ये भी पढ़ें: Nepal flood explained : बर्फ के चट्टान, ग्लेशियर झील या बारिश, नेपाल में बाढ़ की क्या है वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >