क्या सोनम को अब हो रहा है अफसोस? पुलिस स्टेशन के अंदर अजीबो-गरीब हरकत करते हुए वीडियो आया सामने

Sonam Raghuwanshi Video: प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी का एक नया वीडियो सामने आया है. इसमें वह पुलिस स्टेशन के अंदर अजीबो-गरीब अंदाज में खिड़की के बाहर एकटक देखती हुई नजर आती हैं. साथ ही वह काले रंग के दुपट्टे से अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करती दिखती हैं.

Sonam Raghuwanshi Video: राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी का एक नया वीडियो सामने आया है. इसमें उन्हें पुलिस स्टेशन के अंदर अजीबो-गरीब अंदाज में अपना चेहरा ढकते हुए देखा जा सकता है. आरोप है कि उन्होंने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या की है.

चेहरा छुपाते हुए दिखीं सोनम

वीडियो में सोनम सफेद रंग की कुर्ती और काले रंग का दुपट्टा पहने हुए दिखाई देती हैं. उन्होंने दुपट्टा सिर पर ओढ़ रखा है. पुलिस स्टेशन में कई खाली कुर्सियां होने के बावजूद वह नहीं बैठतीं, बल्कि खिड़की के पास जाकर खड़ी हो जाती हैं और बाहर एकटक देखने लगती हैं. वीडियो में सुना जा सकता है कि कोई व्यक्ति उनसे कुछ कहता है, जिसके बाद वह अपना चेहरा पूरी तरह ढक लेती हैं और फिर से बाहर देखना शुरू कर देती हैं. पुलिस स्टेशन में मौजूद लोग उनकी इस हरकत को हैरानी से देखते हैं, फिर अपने काम में लग जाते हैं.

जल्द ही शिलॉन्ग पहुंचेगी सोनम

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पटना के फुलवारी शरीफ थाने का है. मंगलवार सुबह करीब 5 बजे सोनम को गाजीपुर पुलिस द्वारा पटना लाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां से उन्हें फ्लाइट से कड़ी सुरक्षा में गुवाहाटी ले जाया जाएगा, फिर वहां से सड़क मार्ग से शिलॉन्ग भेजा जाएगा.

यह भी पढ़े: Sonam Raghuwanshi Video : सोनम  रघुवंशी के 3 वीडियो, राजा रघुवंशी की हत्या के बाद कैसा है व्यवहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >