बर्फबारी, ओले और बारिश… कश्मीर में सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित, मौसम के यूटर्न की देखें तस्वीरें

Snowfall Alert: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की करवट दिखाई दे रही है. मंगलवार (27 जनवरी) को कश्मीर के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई. बर्फबारी के कारण श्रीनगर–जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. खराब मौसम की वजह से हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं, वहीं कई स्थानों पर सड़क संपर्क पूरी तरह ठप हो गया.

Snowfall Alert: हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बदले मौसम का सबसे ज्यादा असर कश्मीर में दिखाई दे रहा है. पश्चिमी कश्मीर घाटी में मंगलवार को हुई ताजा बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा. हवाई परिचालन भी बाधित हुआ और सड़क मार्ग भी अवरुद्ध हो गया.

Snowfall alert

मौसम अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात भर बर्फबारी हुई. इसके अलावा श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम से लेकर सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम जैसे ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी दर्ज की गई. अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम के पर्यटक स्थल बर्फ की मोटी चादर से ढक गए हैं.

Snowfall alert

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य, उत्तर और दक्षिण कश्मीर के जिलों में बर्फबारी दर्ज की गई है. बर्फबारी के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात बाधित हुआ है.  काजीगुंड और बनिहाल के बीच बर्फ जमा होने की वजह से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद करनी पड़ी.

Snowfall alert

बर्फबारी के कारण कश्मीर में रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. ट्रेन की पटरियों और  हवाई अड्डे के रनवे पर पर भी बर्फ जमी रहने के कारण बनिहाल और बडगाम के बीच कुछ ट्रेनों को रद्द करनी पड़ी. हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर हवाईअड्डे पर अब तक कुल 50 उड़ानें रद्द की गई.

Snowfall alert

मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार (27 जनवरी) शाम तक कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश या बर्फबारी और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Snowfall alert

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.

Snowfall alert

Also Read: Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे भयंकर बारिश, उत्तर पश्चिम भारत में गिरेगा पारा, फिर करवट लेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >