Irani vs Rahul: लटके झटके वाले बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार- राहुल से पूछा- अमेठी से लड़ना पक्का समझूं?

ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए अपने ट्वीट में यह भी कहा, आपको और मम्मी जी को अपने महिला विरोधी गुंडों के लिए एक नया भाषण लेखक रखने की जरूरत है.

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता अजय राय के ‘लटके-झटके’ वाले बयान पर पलटवार किया और राहुल गांधी पर निशाना साधा.

ईरानी ने राहुल से पूछा- अमेठी से लड़ना पक्का समझूं?

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से यह सवाल भी किया कि क्या वह राय द्वारा राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के बाबत की गई घोषणा को पक्का समझें. ईरानी ने एक ट्वीट में कहा, सुना है राहुल गांधी जी आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है. तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं? दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं?

आपको और मम्मी जी को महिला विरोधी गुंडों के लिए नया लेखक रखने की जरूरत: ईरानी

ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए अपने ट्वीट में यह भी कहा, आपको और मम्मी जी को अपने महिला विरोधी गुंडों के लिए एक नया भाषण लेखक रखने की जरूरत है.

Also Read: तवांग झड़प: राहुल गांधी के बयान को CM योगी ने बताया शर्मनाक-राष्ट्रविरोधी, कहा- देश और सेना से मांगे माफी

कांग्रेसी नेता ने स्मृति ईरानी को लेकर क्या दिया था बयान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता अजय राय ने अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा था कि स्मृति ईरानी अमेठी आती हैं और लटके झटके दिखाकर चली जाती हैं. राहुल गांधी के अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने संबंधी एक सवाल पर उन्होंने कहा था, अमेठी गांधी परिवार की सीट रही है. राहुल जी वहां से लोकसभा सदस्य रहे हैं. राजीव गांधी जी और संजय गांधी जी ने भी इस क्षेत्र की सेवा की है. राय ने कहा, अब आप जितनी फैक्टरियां देखते हैं, उनमें से ज्यादातर बंद होने की कगार पर हैं. जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में आधी फैक्टरियां बंद पड़ी हैं. स्मृति ईरानी यहां आती हैं, ‘लटका-झटका’ दिखाती हैं और चली जाती हैं. उन्होंने कहा, अमेठी सीट निश्चित रूप से गांधी परिवार की है और यह रहेगी. वहां के कार्यकर्ताओं और हम सभी की मांग है कि राहुल गांधी वहां अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >