पीएम मोदी को बदनाम करने की साजिश, स्मृति ईरानी का आरोप, कहा- अमेरिकी अरबपति कर रहे हैं फंडिंग

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि मोदी सरकार और खुद पीएम मोदी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को बदनाम करने के लिए अमेरिकी अरबपति भारत में राजनीतिक दलों को फंडिंग कर रहा है.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी के खिलाफ विदेशी साजिश किए जाने का खुलासा किया है. अमेरिकी अरबपति जार्ज सोरोस की टिप्पणी पर स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ा जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि इस साजिश और देश के हित के बीच प्रधानमंत्री मोदी खड़े हैं. ईरानी ने कहा कि अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस ने न केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला किया है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी निशाना बनाया है.

राजनीतिक फंडिंग का लगाया आरोप: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि मोदी सरकार और खुद पीएम मोदी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. इसके लिए अमेरिकी अरबपति भारत में राजनीतिक दलों को फंडिंग कर रहा है. ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस नाम के एक अंतरराष्ट्रीय उद्यमी ने भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करने के अपने बुरे इरादे की घोषणा की है. जिस व्यक्ति ने बैंक ऑफ़ इंग्लैंड को तोड़ा और राष्ट्र द्वारा आर्थिक युद्ध अपराधी के रूप में नामित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >