बराक ओबामा को सीतारमण और नकवी ने दिया करारा जवाब, भारतीय मुसलमानों को लेकर जतायी थी चिंता

भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के बारे में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की टिप्पणी पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, आज समाज के सभी वर्गों का विकास हो रहा है. आज देश में सन 1984 जैसे दंगे नहीं हो रहे. आज समाज का सभी वर्ग सुरक्षा और समृद्धि के संकल्प को महसूस भी कर रहा है.

भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के बारे में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की टिप्पणी पर बीजेपी के नेताओं ने करारा जवाब दिया है. केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर ओबामा के बयान की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि ओबामा का बयान आश्चर्यजनक है क्योंकि जब वह शासन में थे तब छह मुस्लिम बहुल देशों को अमेरिकी ‘बमबारी’ का सामना करना पड़ा था. जबकि नकवी ने कहा, आज समाज के सभी वर्गों का विकास हो रहा है. आज देश में सन 1984 जैसे दंगे नहीं हो रहे.

सीतारमण ने ओबामा को दिलाई अमेरिकी हमले की याद

सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 13 देशों ने अपने शीर्ष सम्मान से सम्मानित किया है जिनमें से छह मुस्लिम बहुल देश हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की ओर से अल्पसंख्यकों के प्रति व्यवहार को लेकर आधारहीन आरोप लगाने के लिए संगठित अभियान चलाया जा रहा है क्योंकि वे मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनावी मैदान में नहीं हरा सकते.सीतारमण ने कहा, मुझे आश्चर्य हुआ जब प्रधानमंत्री मोदी सभी के सामने भारत के बारे में बात कर रहे थे, तब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय मुस्लिमों को लेकर बयान दे रहे थे. क्या उनके कार्यकाल में छह देशों, सीरिया, यमन, सऊदी, इराक और अन्य मुस्लिम देशों में बमबारी नहीं हुई?

मुख्तार अब्बास नकवी बोले- समाज के सभी वर्गों का हो रहा विकास

भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के बारे में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की टिप्पणी पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, आज समाज के सभी वर्गों का विकास हो रहा है. आज देश में सन 1984 जैसे दंगे नहीं हो रहे. आज समाज का सभी वर्ग सुरक्षा और समृद्धि के संकल्प को महसूस भी कर रहा है और उसका भागीदार भी बन रहा है लेकिन अफसूस की बात है कुछ हमारे देश में भी ऐसे लोग हैं जो हमारे देश के बेहतरीन माहौल को खराब करने के लिए काम करते हैं लेकिन उस तमाम चीजों के बावजूद आज हमारे प्रधानमंत्री जी को दुनिया के तमाम देश सम्मानित कर रहे हैं और ये उनका सम्मान नहीं है बल्कि इस भारत की बढ़ती हुई शक्ति का सम्मान है.

Also Read: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शेयर की मन की बात, कहा-नस्लीय टिप्पणी के चलते दोस्त की नाक तोड़ी थी

ओबामा ने क्या दिया था बयान

गौरतलब है कि सीएनएन को दिए साक्षात्कार में ओबामा ने कथित तौर पर कहा था कि अगर भारत ‘जातीय अल्पसंख्यकों’ के अधिकारों की रक्षा नहीं करता तो इस बात की प्रबल आशंका है कि एक समय आएगा जब देश बिखरने लगेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >