SIR पर सुप्रीम कोर्ट: CJI बोले- बंगाल छोड़कर बाकी राज्यों में बिना विवाद SIR पूरा, TMC की अपील पर क्या कहा?

SIR Supreme Court: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें कोर्ट में माना कि पश्चिम बंगाल को छोड़कर अन्य राज्यों में चुनाव आयोग ने एसआईआर का काम आसानी से पूरा किया.

SIR Supreme Court: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा- दूसरे राज्यों में SIR के काम को लेकर शायद ही कोई मुकदमा (अदालती विवाद) सामने आया है. CJI ने कहा, पश्चिम बंगाल को छोड़कर, जिन भी राज्यों में SIR का काम हुआ है, वहां यह पूरी तरह से सुचारू रूप से संपन्न हुआ है. दूसरे राज्यों में भी कुछ पेचीदगियां रही होंगी, लेकिन पश्चिम बंगाल जितनी नहीं. कुल मिलाकर, दूसरे राज्यों से इस संबंध में शायद ही कोई मुकदमा सामने आया है.

तृणमूल कांग्रेस ने कोर्ट से वोटर लिस्ट फ्रीज करने की तारीख को आगे बढ़ाने का किया अनुरोध

सुनवाई के दौरान, वरिष्ठ अधिवक्ता और तृणमूल कांग्रेस नेता मेनका गुरुस्वामी ने कोर्ट से अनुरोध किया कि वे पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए वोटर लिस्ट को फ्रीज (अंतिम रूप देने) की तारीख को आगे बढ़ाने पर विचार करें. ताकि जिन लोगों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं और जिन्होंने इस पर आपत्ति जताई है, उनके मामलों की सुनवाई करके उनके नाम लिस्ट में दोबारा शामिल किए जा सकें.

टीएमसी की मांग पर कोर्ट ने क्या दिया जवाब?

टीएमसी की मांग पर सुपीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह निश्चित रूप से इस पर विचार करेगा. कोर्ट ने कहा, यदि आवश्यक हुआ, तो हम निश्चित रूप से इस पर विचार करेंगे. फिलहाल, चीजें ठीक-ठाक चल रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >