सिद्धारमैया ने राज्यसभा का ऑफर ठुकराया, कहा- मुझे राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं

Siddaramaiah: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. राज्यपाल थावरचंद गहलोत की अनुपस्थिति में उन्होंने लोक भवन में राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंप सौंपा. पद छोड़ने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने राज्यसभा का ऑफर ठुकरा दिया है. इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने क्या-क्या कहा, नीचे पढ़ें.

Siddaramaiah ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा- कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे राज्यसभा सीट की पेशकश की, मैंने विनम्रतापूर्वक इसे अस्वीकार कर दिया क्योंकि मुझे राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने आगे कहा- मैं राज्य की राजनीति में बना रहूंगा क्योंकि विधायक के रूप में मेरा कार्यकाल अभी दो साल बाकी है.

मैं और मेरा परिवार राजनीतिक द्वेष का शिकार बना : सिद्धारमैया

सिद्धारमैया ने कहा, न सिर्फ मैं, बल्कि मेरा परिवार भी राजनीतिक द्वेष का शिकार बना. मेरे राजनीतिक विरोधियों ने मेरी पत्नी पर भी झूठे आरोप लगाए. जो राजनीति से पूरी तरह दूर रहीं और खुद को सिर्फ परिवार की देखभाल और परवरिश तक ही सीमित रखा और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. यह सब झेलकर मेरा मन इतना आहत हुआ कि मैंने राजनीति से संन्यास लेने का विचार कर लिया था. लेकिन मेरी अंतरात्मा ने मुझे चेताया कि मैं दुश्मनों के हमलों से डरकर मैदान छोड़कर भागने वाला न बनूं, और न ही जनसेवा के मार्ग से पीछे हटूं. मैंने अन्याय के विरुद्ध न्याय की लड़ाई जारी रखी और अपने ऊपर लगे आरोपों के कलंक को मिटाकर खुद को दोषमुक्त किया.

संविधान के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ लड़ूंगा : सिद्धारमैया

सिद्धारमैया ने कहा- मैं संविधान के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ लड़ूंगा. मैं अपनी आखिरी सांस तक सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ूंगा.

मैं न कभी पैसे के पीछे भागा और न ही संपत्ति के पीछे : सिद्धारमैया

मैं न कभी पैसे के पीछे भागा और न ही संपत्ति बनाने की लालसा रही, मेरा राजनीतिक जीवन एक खुली किताब की तरह है. उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा- मेरे खिलाफ कई झूठी कहानियां गढ़ी गईं.

मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया : सिद्धरमैया

इस्तीफा सौंपने के बाद सिद्धरमैया ने कहा, मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. चूंकि राज्यपाल थावरचंद गहलोत शहर में नहीं हैं, इसलिए मैंने अपना त्यागपत्र उनके विशेष सचिव को सौंप दिया. उन्होंने कहा, मैंने बार-बार कहा था कि जब भी आलाकमान मुझे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा. आलाकमान ने मुझे दो दिन पहले पद छोड़ने का निर्देश दिया था, जिसके अनुसार मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि राज्यपाल संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लेंगे. मुझे दो बार कर्नाटक के लोगों की सेवा करने का मौका मिला, मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे को धन्यवाद देता हूं.

सिद्धारमैया ने आवास पर डीके शिवकुमार और कैबिनेट के साथियों के साथ किया नाश्ता

इस्तीफा देने से पहले सिद्धरमैया ने अपने सरकारी निवास पर मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ नाश्ता किया था. उसी समय उन्होंने पद छोड़ने के अपने फैसले से अवगत कराया था. यह भी कहा कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री होंगे. इस दौरान सिद्धारमैया भावुक हुए और शिवकुमार को गले लगा लिया. जिसपर डीके ने उन्हें पैरा छूआ और आशीर्वाद लिया.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते ही भावुक हुए सिद्धारमैया, कहा- आलाकमान ने जो कहा वो किया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >