शुभांशु शुक्ला आज भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान, Axiom-4 मिशन से रचेगा इतिहास

Shubhanshu Shukla: एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला आज (बुधवार) को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने के लिए रवाना हो रहे हैं. इस मिशन के लिए स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट का इस्तेमाल किया जा रहा है. अंतरिक्ष में शुभांशु 7 भारतीय वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे. इस मिशन में उनके साथ हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्ष यात्री जाएंगे. यह मिशन 14 दिनों का होगा.

Shubhanshu Shukla: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज (25 जून) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने के लिए रवाना होंगे. शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के तहत ISS के लिए रवाना होंगे. इस मिशन में उनके साथ हंगरी के तिबोर कापु और पोलैंड के स्लावोस उज्नानस्की विस्नेव्स्की जाएंगे. अंतरिक्ष यात्रियों की इस टीम का नेतृत्व नासा की महिला अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन करेंगी.

इस समय होगा लॉन्च होगा Axiom-4 मिशन

नासा ने दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग का समय निर्धारित किया है. इस मिशन के लिए स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट का इस्तेमाल किया जा रहा है. शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सात भारतीय वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे. वे राकेश शर्मा के बाद दूसरी बार अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री होंगे.

शुभांशु करेंगे अंतरिक्ष ने सात प्रयोग

यह मिशन पहले 7 बार टल चुका है और यह 14 दिनों का होगा. इस दौरान अंतरिक्ष स्टेशन पर 60 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे, जिनमें से 7 भारतीय प्रयोग होंगे. भारत के लिए यह पल बेहद खास है क्योंकि यह पहली बार है जब कोई भारतीय ISS पर पहुंचेगा.

शुभांशु के प्रयोग कम गुरुत्वाकर्षण में कृषि, जैविक और मानव अनुकूलन से संबंधित होंगे. वह इस मिशन में पायलट के तौर पर तैनात किए गए हैं, जबकि हंगरी के तिबोर कापु और पोलैंड के स्लावोस उज्नानस्की विस्नेव्स्की विशेषज्ञ के रूप में कार्य करेंगे. लॉन्चिंग के अगले दिन, 26 जून की शाम 4 बजकर 30 मिनट पर ड्रैगन कैप्सूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से डॉक करेगा.

यह भी पढ़े: Donald Trump On Ceasefire: बम मत गिराओ…सीजफायर उल्लंघन पर भड़के ट्रंप, कहा- ईरान-इजराइल से खुश नहीं हूं | Israel-Iran conflict Donald Trump says both Iran Israel violated ceasefire

यह भी पढ़े: Shubhanshu Shukla: Axiom-4 मिशन की नई लॉन्च डेट घोषित, 25 जून को रवाना होंगे शुभांशु शुक्ला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >