Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट, पूछे गये 15 से 20 सवाल

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को चार दिन की पुलिस हिरासत पर भेज दिया. पूनावाला की पांच दिनों की पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही थी. एक अन्य कोर्ट ने आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी दी थी.

श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का मंगलवार को पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया. टीवी रिपोर्ट के अनुसार आफताब से इस दौरान करीब 15 से 20 सवाल पूछे गये. इधर केस की जांच के सिलेसिले में पुलिस ने आरोपी आफताब के तीन दोस्तों से पूछताछ भी की है. जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है.

आरोपी आफताब की बढ़ायी गयी चार दिन की पुलिस रिमांड

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को चार दिन की पुलिस हिरासत पर भेज दिया. पूनावाला की पांच दिनों की पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही थी. एक अन्य कोर्ट ने आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी दी थी.

Also Read: Shraddha Murder Case: क्या पैसों के लिए आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा वालकर को मार डाला ?

आफताब पर हमले की आशंका

जांच अधिकारी ने के अनुसार कुछ धार्मिक संगठन या असामाजिक तत्व आरोपी आफताब पर हमला कर सकते हैं. इसलिए उसे साकेत जिला अदालत के हवालात में पेश किया गया. कोर्ट ने कहा, पूनावाला की पुलिस रिमांड बढ़ाने के लिए पेश आवेदन में आईओ ने इस आधार पर भी पुलिस हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया कि आरोपी द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर शरीर के और अंग या हड्डियां और वारदात में इस्तेाल हथियार बरामद किए जा सकते हैं. बताया गया है कि आरोपी के घर से एक नक्शा मिला है जो तलाश अभियान और हिरासत में पूछताछ में सहायक हो सकता है.

वकील का दावा, आफताब ने कोर्ट के सामने श्रद्धा की हत्या की बात स्वीकार नहीं की

आफताब अमीन पूनावाला के वकील ने दावा किया कि पूनावाला ने अदालत के समक्ष अपनी ‘लिव इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या करने की बात अभी तक स्वीकार नहीं की है. पूनावाला के वकील अविनाश कुमार ने कहा, मैंने आज पूनावाला से पांच-सात मिनट बात की. सुबह जब मैंने उससे बात की तो वह तनावमुक्त और बेहद आत्मविश्वास में दिखा. उसने आक्रामकता का कोई लक्षण नहीं दर्शाया.

क्या है मामला

गौरतलब है कि आफताब (28) को 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में किराये के अपने फ्लैट में श्रद्धा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था. पुलिस ने कहा था कि आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की तथा उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर में 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में कई दिनों तक फेंकता रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >