Shocking News : लड़की ने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया, नवजात को मुंह में दबाकर ले गया कुत्ता

Shocking News : मध्यप्रदेश के इंदौर में एक सरकारी अस्पताल के शौचालय के पास एक आवारा कुत्ता मुंह में मृत नवजात को दबाए हुए मिला. सुरक्षा गार्ड ने कुत्ते को भगाकर शव को उससे छुड़ाया. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं.

Shocking News : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक सरकारी अस्पताल से दर्दनाक खबर आई. खबर के अनुसार, अस्पताल के शौचालय के पास शनिवार को एक आवारा कुत्ते को मुंह में मृत नवजात को दबाये हुए देखा गया. इसके बाद एक सुरक्षा गार्ड ने उसे भगाकर शव को छुड़ाया. जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर महू के सिविल अस्पताल के अधिकारियों और पुलिस ने नवजात बच्चे के शव के वहां होने से जुड़े घटनाक्रम और उसके बाद की घटनाओं की जांच शुरू कर दी है.

लड़की ने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया

महू सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. एच आर वर्मा ने बताया, ‘‘सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, यह घटना देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच की है. इस दौरान एक लड़की शौचालय में जाती हुई दिखाई दी. जब हमने कर्मचारियों से पूछा तो पता चला कि 17 वर्षीय लड़की पेट दर्द की शिकायत लेकर आई थी और उसे शुक्रवार रात नौ बजे भर्ती कराया गया था. हमें संदेह है कि लड़की ने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया है.’’

 सुरक्षा गार्ड ने कुत्ते से शव को छुड़ाया

डॉ. वर्मा ने कहा कि लड़की कुछ ही देर बाद एक अज्ञात व्यक्ति के साथ अस्पताल से गायब हो गई. अन्य अधिकारियों ने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि शिशु मृत पैदा हुआ और उसे एक कुत्ता शौचालय क्षेत्र से ले जाने लगा तब एक एक सुरक्षा गार्ड ने कुत्ते से शव को छुड़ाया.

डॉ. वर्मा ने कहा, ‘‘हमने शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया और इसकी रिपोर्ट का इंतजार है. प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रसव समय से पहले हुआ था. शव को शवगृह में रख दिया गया है. पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और हम उनकी मदद के लिए सभी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करायेंगे.’’

स्टोर रूम के पास स्थित एक गेट से आवारा कुत्ते घुसते हैं

इस बीच, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अस्पताल में तीन प्रवेश द्वार हैं, जिन्हें रात में खुला रखा जाता है. उन्होंने बताया कि स्टोर रूम के पास स्थित एक गेट से आवारा कुत्ते घुस आते हैं. सूत्रों ने बताया कि नवजात शिशु के शरीर को कुत्तों ने आंशिक रूप से खा लिया था. वर्मा ने स्वीकार किया कि शव क्षत-विक्षत था. महू थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. यह घटना मंदसौर जिले के सुवासरा-रुनिजा रोड पर आवारा कुत्तों के एक झुंड द्वारा चार साल के बच्चे की हत्या के चार दिन बाद हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >