शिवराज ने सांप, बंदर और मेंढक कहकर विपक्षी एकता पर कसा तंज, कहा- मोदी नहीं, राहुल गांधी की शादी मुख्य मुद्दा

विपक्षी पार्टियों की बैठक पर तंज सकते हुए शिवराज चौहान ने कहा, नरेंद्र मोदी को हराना मुख्य मुद्दा नहीं है, बल्कि राहुल गांधी की शादी विपक्षी बैठक का मुख्य मुद्दा रहा. दरअसल राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी की शादी का मुद्दा उठाया था.

पटना में कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों का महाजुटान हुआ. जिसमें लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने की रणनीति बनायी गयी. इधर विपक्षी दलों की बैठक पर बीजेपी के नेता लगातार निशाना साध रहे हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी विपक्षी एकता पर तंज कसा है. उन्होंने विपक्ष को सांप, बंदर और मेंढक बता दिया.

बाढ़ आने पर सांप, बंदर और मेंढक पेंड पर चढ़ जाते हैं….

शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी एकता पर तंज कसते हुए कहा, जैसे जब भारी बाढ़ आती है, तो अपनी जान बचाने के लिए कई जीव-जंतु पेड़ पर चढ़ जाते हैं. एक ही पेड़ पर सांप भी है, मेंढक भी है और बंदर भी है. क्योंकि नीचे बाढ़ का पानी है. मोदी जी के समर्थन और लोकप्रियता की बाढ़ ऐसी है कि सभी विपक्षी दल एक पेड पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. शिवराज सिंह ने आगे कहा, काठ की हांड़ी बार-बार नहीं चढ़ती है. कितनी बार भी एकता कर लें, कुछ नहीं होने वाला है.

मोदी नहीं, राहुल गांधी की शादी मुख्य मुद्दा

विपक्षी पार्टियों की बैठक पर तंज सकते हुए शिवराज चौहान ने कहा, नरेंद्र मोदी को हराना मुख्य मुद्दा नहीं है, बल्कि राहुल गांधी की शादी विपक्षी बैठक का मुख्य मुद्दा रहा. दरअसल राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी की शादी का मुद्दा उठाया था. लालू यादव ने बैठक से इतर राहुल गांधी से कहा था कि तुम्हारी मम्मी बहुत शिकायत कर रही है कि तुम शादी नहीं कर रहे हो. तुम शादी कर लो दूल्हा बन जाओ, बरात में हम आएंगे. इसी पर शिवराज ने कहा, वो दूल्हा कौन है, बरात कौन है, इसका तो ठिकाना ही नही है.

Also Read: MP Election 2023: ‘राहुल गांधी को ख्याली पुलाव पकाने दीजिए’, शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता पर किया कटाक्ष

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज पर किया पलटवार

विपक्षी एकता पर शिवराज सिंह चौहान की तंज पर पलटवार करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, शिवराज जी आज आपने एक बार फिर राजनीति में शब्दों की मर्यादा तार-तार कर दी. आपने विपक्ष को सांप, मेंढक और बंदर कहा. पिछले कई दिन से आप रह-रह कर अपशब्दों और स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. आपकी यही भाषा और यही भावना जनता में आपके प्रति नफरत पैदा कर रही है. आप जब हमें सांप कहेंगे तो जनता हमें भगवान शिव का कंठहार समझेगी. जब आप हमें बंदर कहेंगे तो जनता हमें भगवान राम की वह वानर सेना समझेगी जिसने रावण की पाप की लंका ध्वस्त कर दी थी. आप गाली-गलौज करते रहिए लेकिन हम सत्य और मर्यादा का रास्ता नहीं छोड़ेंगे. साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि आपको सद्बुद्धि और सहिष्णुता दे.

पटना में एक मंच पर दिखी विपक्षी पार्टियों की ताकत

शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मेजबानी में विपक्षी पार्टियों की बैठक मुख्यमंत्री के आवास ‘1 अणे मार्ग’ पर हुई. जिसमें एक दर्जन से अधिक दलों के करीब 30 विपक्षी नेताओं ने भाग लिया. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बैठक में भाग लिया. द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी और कुछ अन्य नेता भी इस बैठक में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >