Karnataka: शिवराज चौहान ने पीएम मोदी को बताया ‘नीलकंठ’, सिद्धारमैया, खरगे और शिवकुमार को कह दिया करप्ट ‘SMS’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खरगे और शिवकुमार को एसएमएस बताया और कहा, जिस तरह एक करप्ट मैसेज मोबाइल को खराब कर देता है, उसी तरह ये तीनों कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक हैं. यह एसएमएस कर्नाटक के भविष्य को नष्ट कर देगा.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. कांग्रेस, बीजेपी सहित तमाम राजनीतिक पार्टियां वोटरों को रिझाने में लग गयी हैं. रैलियों में कांग्रेस, बीजेपी के दिग्गज नेता एक-दूसरे पर आरोप और कंस कसने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खरगे ने विषैला सांप बताया, तो बीजेपी विधायक ने प्रियंका गांधी को विषकन्या तक कह दिया. अब मध्य प्रदेश के मुख्यचमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खरगे और शिवकुमार को एसएमएस बता दिया है. जबकि उन्होंने पीएम मोदी को विषपान करने वाले नीलकंठ कह दिया.

शिवराज सिंह ने सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खरगे और शिवकुमार को कर्नाटक के लिए बताया खतरनाक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खरगे और शिवकुमार को एसएमएस बताया और कहा, जिस तरह एक करप्ट मैसेज मोबाइल को खराब कर देता है, उसी तरह ये तीनों कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक हैं. यह एसएमएस कर्नाटक के भविष्य को नष्ट कर देगा. केवल डबल इंजन सरकार ही कर्नाटक को बचा सकती है.

शिवराज ने पीएम मोदी को बताया नीलकंठ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विषपान करने वाला नीलकंठ बताया. उन्होंने कहा, कांग्रेस विषकुंभ बन गई है, मोदी जी के बारे में जहर ही फैलाती रहती है. कभी कहते हैं मोदी मौत के सौदागर हैं, कोई कहता है सारे मोदी चोर हैं, कोई कहता है कि मोदी जी सांप हैं, कोई उनको नीच बोलता है. ये सत्ता जाने की छटपटाहट है, जो बौखलाहट में बदल गयी है, इसलिए कांग्रेस के विषकुंभ से जहरीले बयान निकल रहे हैं. लेकिन मोदी जी तो विषपान करने वाले नीलकंठ हैं. देश की विकास के लिए और जनता की सेवा के लिए जहर पी रहे हैं. पीएम मोदी एक समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण कर रहे हैं. कांग्रेस ‘विषकुंभ’ हो गई है.

खरगे ने पीएम मोदी को कहा था विषैला सांप

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी कर दी थी. उन्होंने पीएम मोदी को विषैला सांप बता दिया था. खरगे के बयान के से राजनीति तेज हो गयी और कांग्रेस-बीजेपी के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गयी. खरगे के बयान पर बीजेपी विधायक ने प्रियंका गांधी को विषकन्या कह दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >