Maharashtra Politics: ‘कमिश्नर से कॉन्स्टेबल पर डिमोशन’, संजय राउत का देवेंद्र फडणवीस पर तंज

संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र की राजनीति में आज सबसे दुखी और असंतुष्ट उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं. राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला करते हुए कहा, जिसको जहां जाना था, चले गये. जहां गये हैं, वहां सुख-शांति से रहिए.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा शिवसेना (यूबीटी) गुट में असंतोष का दावा करने पर, पार्टी नेता संजय राउत ने फडणवीस पर पलटवार करते हुए राज्य में सबसे असंतुष्ट राजनेता बता दिया.

कमिश्नर से कॉन्स्टेबल पर डिमोशन: फडणवीस पर राउत का तंज

संजय राउत ने कहा, जाओ और देवेंद्र फडणवीस से पूछो कि वह कितने संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा, वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे थे और उन्हें रोक दिया गया और कहा गया कि आप मुख्यमंत्री नहीं, आप डिप्टी सीएम बनेंगे. उन्हें राजनीति में उनके जूनियर का डिप्टी बना दिया गया. ऐसा आदमी संतुष्ट हो सकता है क्या? संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा, एक हवलदार को सिपाही बना दिया गया, एक कमिश्नर को हवलदार बना दिया गया.

महाराष्ट्र की राजनीति में फडणवीस से अधिक कोई असंतुष्ट नहीं : संजय राउत

संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र की राजनीति में आज सबसे दुखी और असंतुष्ट उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं. राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला करते हुए कहा, जिसको जहां जाना था, चले गये. जहां गये हैं, वहां सुख-शांति से रहिए.

Also Read: 3 साल तक शिवसेना-NCP-कांग्रेस की अच्छी चली शादी, फिर अचानक क्या हुआ ? CJI ने शिंदे गुट से पूछा सवाल

पूरा उद्धव ठाकरे गुट ही असंतुष्ट है : फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से जब संवाददाताओं ने पूछा गया कि उद्धव ठाकरे गुट लगातार दावा कर रहा है कि 9 सांसद और 22 विधायक सरकार से असंतुष्ट हैं. इसपर फडणवीस ने कहा, पूरा उद्धव ठाकरे गुट ही असंतुष्ट है. वहां जितनी असंतुष्टि है उतनी और कहीं नहीं है.

शिवसेना (यूबीटी) का दावा, शिंदे के 22 विधायक, 9 सांसद छोड़ सकते हैं पार्टी

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 22 विधायक और नौ सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सौतेले व्यवहार के कारण घुटन महसूस कर रहे हैं और वे पार्टी छोड़ सकते हैं. शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर द्वारा उनकी पार्टी के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने संबंधी बयान दिए जाने के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित लेख में शिंदे समूह के विधायकों एवं सांसदों को भाजपा के पिंजरे में कैद मुर्गे- मुर्गियां करार दिया और कहा कि इनके गले पर कब छुरियां चल जाएं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >