‘राहुल गांधी अपनी ही पार्टी में पड़ गए अलग-थलग’, थरूर के मोदी समर्थन पर बीजेपी का तीखा वार

BJP Attack Rahul Gandhi: शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन कर एक बार फिर से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अब इस मुद्दे को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया है. बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा- राहुल बेनकाब हो चुके हैं.

BJP Attack Rahul Gandhi: बीजेपी ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान का हवाला देते हुए दावा किया कि राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के भीतर समर्थन खो रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने नाविकों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपनाए गए रुख की शशि थरूर की सराहना, राहुल गांधी के रुख के विपरीत है.

थरूर ने राहुल गांधी की खोल दी पोल

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए एक्स पर लिखा- शशि थरूर ने राहुल गांधी की पोल खोल दी. कांग्रेस नेता ने PM पीएम मोदी की कूटनीति की तारीफ की. जब भारत के राष्ट्रीय हित की रक्षा की बात आती है, तो PM मोदी सबसे आगे रहते हैं; वहीं, जब भारत के राष्ट्रीय हित के खिलाफ बोलने की बात आती है, तो राहुल गांधी सबको पीछे छोड़ देते हैं!

थरूर ने पीएम मोदी के समर्थन में क्या दिया था बयान?

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ANI से बात करते हुए कहा था, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के साथ सार्वजनिक और निजी, दोनों तरह की बैठकों में अपनी बात साफ-साफ रखी. यह संदेश देना जरूरी है कि युद्ध के समय, कमर्शियल जहाजों पर मौजूद आम नाविकों को हमले का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. वे सैनिक नहीं होते और यही संदेश मिस्टर मोदी ने दिया. एक और चिंता की बात यह है कि हमारे भारतीय नाविक भारतीय झंडे वाले जहाजों पर या उनके बिना भी काम करते हैं. अगर वे आपकी नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहे हैं, तो उन्हें रोकने का कोई और तरीका निकालिए, लेकिन लोगों की जान मत लीजिए.

राहुल गांधी ने जनता का समर्थन खो दिया है : पूनावाला

शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को भविष्य के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कुछ नेता इस विचार से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा, एक तरफ कांग्रेस कहती है कूल पीएम राहुल और दावा करती है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. लेकिन उनकी अपनी पार्टी के सांसद भी शायद इस बात पर विश्वास नहीं करते. भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि राहुल गांधी ने जनता का समर्थन खो दिया है और उन लोगों का साथ भी खो दिया है, जो कभी उनके करीबी माने जाते थे. पूनावाला ने कहा, इससे साबित होता है कि राहुल गांधी ने जनमत खो दिया है, क्योंकि वह 99 चुनाव हार चुके हैं. उन्होंने उन लोगों का समर्थन भी खो दिया है, जो कभी उनके करीब थे, चाहे वह रामचंद्र गुहा हों या शशि थरूर.

राहुल गांधी एक ‘रील नेता’ बनकर रह गए हैं : पूनावाला

पूनावाला ने कहा, अब उन्हें अपने गठबंधन के सहयोगियों का समर्थन भी हासिल नहीं है. चाहे वामपंथी दल हों या द्रमुक, वे राहुल के नेतृत्व को स्वीकार नहीं करते. राहुल गांधी एक ‘रील नेता’ बनकर रह गए हैं. वह एक वास्तविक नेता नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने रायरंगपुर में किया 47,600 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >