शरजील इमाम को 7 दिन की अंतरिम जमानत, दो कजिन की शादी में शामिल होने की मिली अनुमति

शरजील इमाम को दो कजिन की शादी में शामिल होने के लिए 7 दिन की अंतरिम जमानत मिली है. दिल्ली और बिहार में होंगी शादियां. जानें पूरी खबर.

शरजील इमाम को अपने दो कजिन की शादी में शामिल होने के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत मिली है. उनके वकील एडवोकेट अहमद इब्राहिम ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों शादियां दिल्ली और बिहार में होनी हैं. वकील के मुताबिक, एक शादी दिल्ली में होगी, जबकि दूसरी शादी बिहार में निर्धारित है. इसके अलावा 9 अक्टूबर को जहानाबाद में रिसेप्शन रखा गया है, जो शरजील इमाम का गृह जिला है.

अहमद इब्राहिम ने बताया कि उन्हें अभी अदालत का विस्तृत आदेश नहीं मिला है, इसलिए जमानत की शर्तों की पूरी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि पिछली बार की तरह इस बार भी सामान्य शर्तें लगाई जा सकती हैं. पिछली अंतरिम जमानत के दौरान 50-50 हजार रुपये के दो जमानती देने की शर्त रखी गई थी. वकील ने कहा कि इस बार भी इसी तरह की शर्तें लागू होने की उम्मीद है. अदालत के लिखित आदेश के सामने आने के बाद अंतरिम जमानत की अवधि और अन्य शर्तों की स्थिति स्पष्ट होगी.

ये भी पढ़ें: अमेरिका के बड़े चैनलों ने रोक दी ट्रंप की कवरेज, जानें व्हाइट हाउस में 21 सिंतबर को क्या हुआ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में Content Writer हैं. वह नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस और यूटिलिटी से जुड़े कंटेंट तैयार करते हैं. सरकारी योजनाओं, मौसम और राज्यवार खबरों के साथ-साथ देश-दुनिया से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर उनकी खास नजर रहती है.

दीपक कुमार गुप्ता ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वर्ष 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इससे पहले वह करीब ढाई साल तक ETV Bharat के साथ काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज प्लस, अंतर्कथा विजन न्यूज और पब्लिक ऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ भी काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल में उनका फोकस तथ्यात्मक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने पर रहता है. उनका प्रयास जटिल मुद्दों और जरूरी अपडेट को इस तरह प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक उन्हें आसानी से समझ सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >