शरद पवार बने रहेंगे एनसीपी के अध्यक्ष, वापस लिया अपना इस्तीफा, कहा- भावुक हो गया हूं...

Sharad Pawar: दो दिनों की मान-मनौव्वल के बाद आखिरकार शरद पवार ने एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया. पवार ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि वो भावुक हो गये है. इस कारण वो अपना फैसला वापस ले रहे हैं.

Sharad Pawar: दो दिनों की मान-मनौव्वल के बाद आखिरकार शरद पवार ने एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया. पवार ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि वो भावुक हो गये है. इस कारण वो अपना फैसला वापस ले रहे हैं. गौरतलब है कि दो दिन पहले महाराष्ट्र की सियासत में खलबली मचाते हुए शरद पवार ने अचानक से अपना इस्तीफा दे दिया था. वही, एनसीपी में नया अध्यक्ष चुनने के लिए बनाई गई कमेटी ने शरद पवार का इस्तीफा खारिज कर दिया था. 

भावनाओं का नहीं कर सकता अपमान: शरद पवार ने कहा कि मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता. आपके प्यार की वजह से मुझसे इस्तीफा वापस लेने की मांग और एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पारित प्रस्ताव का मैं सम्मान कर रहा हूं. मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने का अपना फैसला वापस लेता हूं.

अजीत पवार रहे अनुपस्थित: एनसीपी प्रमुख शरद पवार से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत पवार की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा किअन्य यहां हैं. कमेटी ने यह फैसला लिया और उनके फैसले के बाद मैंने अपना फैसला वापस ले लिया. सभी एकजुट हैं और इस पर चर्चा कर रहे हैं. समिति में वरिष्ठ नेता हैं.

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न: वहीं, एनसीपी से शरद पवार के इस्तीफा वापस लेने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में वाईबी चव्हाण केंद्र के बाहर जश्न मनाया. उन्होंने कहा कि उनके नेता शरद पवार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपना इस्तीफा वापस ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >