Maharashtra CM: अविमुक्तेश्वरानंद ने उद्धव को दिया था CM बनने का आशीर्वाद, अब शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में धमाकेदार जीत के बाद महायुति में अगले मुख्यमंत्री को लेकर मंथन जारी है. इस बीच उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद देने वाले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बता दिया है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

Maharashtra CM: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे ऐतिहासिक रहे हैं, जिसमें मौजूदा नेतृत्व को अभूतपूर्व जीत मिली है. ऐसी जीत तो पहले कभी मिली ही नहीं थी. चुनाव से पहले वातावरण विपरीत था. किसी को भी विश्वास नहीं था कि सरकार सत्ता में वापस आ सकती है. इतनी प्रचंड जीत की तो किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. हालांकि, हमने काशी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे विश्वास के साथ कहा था कि महाराष्ट्र में गौ माता के भक्त, जिन्होंने गौ माता को समर्पित पहला मुख्यमंत्री देखा है, वे इस काम को पुरस्कृत करेंगे और समर्थन करेंगे. हिंदू जनता का यह भारी समर्थन एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बड़ी जीत में परिलक्षित होता है.

Maharashtra CM: एकनाथ शिंदे को बनाया जाना चाहिए मुख्यमंत्री

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ये चुनाव लड़ा गया. शिंदे के कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है. इसलिए बीजेपी के पास ज्यादा सीटें होने के बाद भी गौ भक्त, राष्ट्रवादी और अच्छा कार्य करने वाले एकनाथ शिंदे को ही मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ये मेरा मानना है. बाकी उनकी अपनी राजनीति है, उनका अपना गठबंधन है. उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में गौ माता के आशीर्वाद से महायुति को प्रचंड जीत मिली है. जीत के पीछे दैवीय शक्ति है.

अविमुक्तेश्वरानंद कांग्रेस को लेकर कर दी भविष्यवाणी

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कांग्रेस को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने कहा, कांग्रेस और कांग्रेस जैसी दूसरी पार्टियां, जो गौ हत्यारों का समर्थन करेंगीं और गौ रक्षा को लेकर कुछ भी बोलेंगीं, उनकी दशा इस देश में ऐसे ही होने वाली है, जैसा हाल महाराष्ट्र चुनाव में हुआ.

Also Read: Maharashtra Politics : ‘बच गए तुम’, रोहित पवार के पैर छूने के बाद बोले अजित पवार

जून में उद्धव ठाकरे को दिया था मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद

इससे पहले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था. उन्होंने जून में उद्धव से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हम हिंदू हैं, हम ‘पाप’ और ‘पुण्य’ में विश्वास करते हैं. ‘विश्वास-घात’ पाप है, उद्धव ठाकरे के साथ जो हुआ, उसे देखकर हमें दुख हुआ है और यह दुख तब तक नहीं जाएगा, जब तक हम उन्हें दोबारा महाराष्ट्र के सीएम के रूप में नहीं देखते.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट इस तरह रहा

महाराष्ट्र विधानाभा चुनाव 2024 में महायुति को 288 में कुल 230 सीटें मिली, जबकि महाविकास अघाडी को केवल 46 सीटों से संतोष करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >