राजस्थान के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में शून्य से नीचे (-) 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पड़ोस के चुरू में यह (-) 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं नागौर में रात का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री, संगरिया व सीकर में 0.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 1.0 डिग्री, गंगानगर में 1.1 डिग्री, पिलानी में 1.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. जबकि अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री से लेकर 24.2 डिग्री के बीच है.