Weather Forecast Today/ Monsoon Updates : झारखंड में झमाझम बारिश, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपने राज्य का हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates, 3 july 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update, Bihar Flood : एक ओर जहां बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का मौसम नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर(delhi rain) में गर्मी ने लोगों को परेशान (delhi monsoon) कर रखा है. पूरे उत्तर भारत को मानसून के लिए एक सप्ताह का और इंतजार करना पड़ सकता है. इधर झारखंड में भी रुक-रुककर कहीं कहीं बारिश जारी है. यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में तापमान बढे रहने की संभावना है. मौसम से जुडी (up,bihar,Jharkhand weather,heavy rain) हर जानकारी जानें prabhatkhabar.com पर....

Live Updates
4:00 PM. 3 Jul 21 4:00 PM. 3 Jul

झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश

झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को झमाझम बारिश हुई. देश में मानसून की शुरुआत से ही राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश हो रही है. शनिवार को दोपहर बाद रांची में हुई बारिश से यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.

2:30 PM. 3 Jul 21 2:30 PM. 3 Jul

नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश

मौसम विज्ञानियों ने अगले चौबीस घंटे में नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है. देहरादून व आसपास के इलाकों में शनिवार को भी बारिश की संभावना नजर आ रही है.

2:30 PM. 3 Jul 21 2:30 PM. 3 Jul

बादल गरजने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और बादल गरजने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

2:30 PM. 3 Jul 21 2:30 PM. 3 Jul

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली की सापेक्ष आर्द्रता 74 प्रतिशत थी और पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी.

2:30 PM. 3 Jul 21 2:30 PM. 3 Jul

दिल्ली में सुबह मौसम सुहावना रहा

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से चार डिग्री कम है.

2:30 PM. 3 Jul 21 2:30 PM. 3 Jul

दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री सेल्सियस

स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और अगले 3 दिनों तक 40-41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

10:32 AM. 3 Jul 21 10:32 AM. 3 Jul

भारी बारिश से उत्तर बिहार की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

बिहार के 11 जिलों में हुई भारी बारिश से उत्तर बिहार की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं. बारिश इसी तरह होती रही, तो बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है.

9:21 AM. 3 Jul 21 9:21 AM. 3 Jul

इन हिस्सों में कम बारिश की संभावना

आईएमडी ने बुलेटिन में कहा कि मौजूदा मौसम संबंधी स्थितियों से पता चलता है कि अगले पांच से छह दिनों में राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में मानसून के आगे बढ़ने के लिए किन्हीं अनुकूल परिस्थितियों के आने की संभावना नहीं है. इसलिए, भारत के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में कम बारिश की संभावना है.

9:21 AM. 3 Jul 21 9:21 AM. 3 Jul

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अरब सागर से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली में शनिवार से लू की तीव्रता और इसके क्षेत्र में कमी आने की संभावना है. उमस बढ़ने से अगले सात दिनों में ज्यादा राहत नहीं मिलेगी.

9:21 AM. 3 Jul 21 9:21 AM. 3 Jul

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे के बीच  मौसम में परिवर्तन की संभवना नजर आ रही है. पश्चिमी हवाओं के साथ धूल भरी आंधी के बीच हल्की बारिश भी होने के आसार हैं.

9:21 AM. 3 Jul 21 9:21 AM. 3 Jul

दिल्ली-एनसीआर में आज फिर बारिश

दिल्ली-एनसीआर में आज फिर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. आकाश में बादल छाए हुए हैं. हल्की हवाएं चल रही हैं. भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को हुई बौछार से लोगों को राहत मिली और तब से ही मौसम का मिजाज नर्म बना हुआ है. मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान व्यक्त किया है.

9:21 AM. 3 Jul 21 9:21 AM. 3 Jul

भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो आज असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल , सिक्किम और बिहार में भारी बारिश की संभावना नजर आ रही है. इधर , पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

9:21 AM. 3 Jul 21 9:21 AM. 3 Jul

बिहार का मौसम

उत्तर बिहार के जिलों में लगभग सभी जगहों पर मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं गया, नवादा समेत राज्य के दक्षिण भाग में उसम की स्थिति रही. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून की रेखा पश्चिम उत्तर-प्रदेश से बिहार होकर असम तक जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार पारा चढ़ने की स्थिति में स्थानीय प्रभावों से पटना समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, लेकिन भारी बारिश जैसी स्थिति अभी अगले एक दो दिनों में नहीं दिख रही है. दिन में धूप और शाम ढलने पर उमस की स्थिति बनी रह सकती है.

7:45 AM. 3 Jul 21 7:45 AM. 3 Jul

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप

उत्तर भारत के कई राज्य शुक्रवार को लू की चपेट में रहे, हालांकि हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने दिल्ली में लोगों को कुछ राहत दी, जबकि त्रिपुरा के दो जिलों में अचानक आई बाढ़ के कारण 2,000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया. पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में पिछले 48 घंटों से मूसलाधार बारिश हो रही है और राज्य में बिजली तथा सड़क के बुनियादी ढांचे के अलावा फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. हालांकि राष्ट्रीय राजधानी को कुछ राहत मिली, लेकिन पंजाब और हरियाणा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया.

7:45 AM. 3 Jul 21 7:45 AM. 3 Jul

आईएमडी के अनुसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजस्थान के चुरू में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा के गुड़गांव में अधिकतम तापामन 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आता है. दिल्ली में शुक्रवार शाम बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं, जिससे पारा कुछ डिग्री नीचे आ गया. शहर में पिछले चार दिनों से लू चल रही है.

7:45 AM. 3 Jul 21 7:45 AM. 3 Jul

राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में गर्मी और लू का प्रकोप जारी

राजस्थान में मानसून की अनुकूल परिस्थितयां नहीं होने के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की गति धीमी होने की संभावना के साथ राज्य के अधिकतर इलाकों में गर्मी का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा. मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के 33 जिलों में से 12 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर चला गया.

Weather Today, 3 July 2021: पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत में मानसून पकड़ेगा जोर, आज दिल्ली में हल्की तो UP, झारखंड, बिहार, बंगाल में भारी बारिश की संभावना

7:45 AM. 3 Jul 21 7:45 AM. 3 Jul

केरल के 14 में से 13 जिलों में जून में हुई कम बरसात

दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के आगमन के लगभग एक महीने बाद भी केरल में अब तक बेहद कम बारिश हुई है. गौरतलब है कि देश में मॉनसून केरल के रास्ते ही प्रवेश करता है. विभाग ने कहा कि एक जून से 30 जून के बीच, राज्य के 14 में से 13 जिलों में कम वर्षा हुई है और केवल एक जिले में सामान्य बरसात हुई है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates, 3 july 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update, Bihar Flood : एक ओर जहां बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का मौसम नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर(delhi rain) में गर्मी ने लोगों को परेशान (delhi monsoon) कर रखा है. पूरे उत्तर भारत को मानसून के लिए एक सप्ताह का और इंतजार करना पड़ सकता है. इधर झारखंड में भी रुक-रुककर कहीं कहीं बारिश जारी है. यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में तापमान बढे रहने की संभावना है. मौसम से जुडी (up,bihar,Jharkhand weather,heavy rain) हर जानकारी जानें prabhatkhabar.com पर….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >