Seema Haider Video : बच्चा पैदा करना सचिन के बस का नहीं! पाकिस्तानी ट्रोलरों को सीमा हैदर ने दिया करारा जवाब

Seema Haider Video : सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें वह अपने होने वाले बच्चे को लेकर बात करती नजर आ रही है.

Seema Haider Video : सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी पूरी दुनिया में फेमस हुई थी. दोनों के बीच प्यार पबजी के गेम से शुरू हुआ, इसके बाद सीमा भारत पहुंची. फिलहाल ये कपल साथ है. अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि लोगों को हैरान कर रहा है. सीमा हैदर ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उसके भारत पहुंचने के बाद पाकिस्तानी लोगों ने काफी ट्रोल किया था. पाकिस्तानियों ने कहा था, ”सचिन मीणा के बस की नहीं है कि वो बच्चे पैदा कर सके.” इसी को लेकर सीमा का जवाब अब वायरल हो रहा है.

क्या बोलीं सीमा हैदर?

सीमा हैदर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह रिपोर्टर से बात करती नजर आ रही है. वीडियो में रिपोर्टर पूछता है, ”पाकिस्तानियों को कुछ कहना है?” इसपर सीमा हैदर ने कहा, ”उनको कुछ कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनको जवाब मिल गया है.” रिपोर्टर ने कहा, ”वो कह रहे थे सचिन के बस की नहीं है बच्चे पैदा करना?” सीमा हैदर ने जवाब दिया, ”अब है…और भी कर लेगा भेजो तो..”

मां बनने के बाद फ्लॉन्ट किया था बेबी बंप

सीमा हैदर ने प्रेग्नेंसी किट के साथ पूरी दुनिया को बताया था कि वह मां बनने वाली है. वह सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आई. वीडियो में सचिन मीणा अपनी पत्नी सीमा हैदर के प्रेग्नेंसी की खबर से खुश होते नजर आए. उन्होंने सीमा को झट से गले लगा लिया और टेस्ट किट को अपने सीने से लगा लिया.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सीमा हैदर प्रेगनेंट हो गई और सचिन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा…पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ आई सीमा हैदर फिर प्रेगनेंट हो चुकीं है. ये बच्चा सचिन और सीमा का है ऐसा दोनों का कहना है. प्रेग्नेंट सीमा को लेकर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें : क्या अभी भी PUBG खेलती है सीमा हैदर? जवाब सुनकर चौंक जाएंगे आप!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >