Watch Video : प्रेग्नेंट सीमा हैदर के साथ भारत में पहली बार हुआ ये

Watch Video : पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की गोद भराई की रस्म का वीडियो वायरल हो रहा है. देखें वीडियो यहां.

Watch Video : पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर प्रेग्नेंट हैं. वो मार्च के महीने में पांचवें बच्चे की मां बनने वाली है. इससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है. वीडियो उनकी गोद भराई की रस्म का है. कार्यक्रम में महिलाएं पहुंचीं और पारंपरिक गीत गाकर रस्म को यादगार बना दिया. सीमा के चार बच्चे पहले से हैं. वीडियो में वह कहतीं दिख रहीं हैं कि यह पहला मौका है जब उनकी गोद भराई की रस्म मनाई जा रही है. यह सनातन धर्म की संस्कृति है. देखें वीडियो

सीमा हैदर पब-जी गेम के जरिए सचिन मीणा से दोस्ती हुई. दोनों के बीच प्यार हो गया. इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत पहुंच गईं. उनके वकील डॉ. एपी सिंह ने कहा कि वह सीमा को अपनी बहन मानते हैं. पूरे देश की तरफ से सीमा और उनके परिवार को बधाई देता हूं. साथ ही आने वाले बच्चे के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >