SCO Summit: PM मोदी को जन्मदिन से पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी शुभकामनाएं, जानिए क्या कहा…

SCO Summit LIVE Updates: एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक स्थल पर पहुंचे. शिखर सम्मेलन में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव से मुलाकात की. बता दें सभी ने एक ग्रुप फोटो में हिस्सा लिया और उसके बाद सभी बैठक के लिए चले गए हैं.

Live Updates
4:35 AM. 17 Sept 22 11:05 PM. 16 Sept

पीएम मोदी को जन्मदिन से पहले रूसी राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने ‘‘प्रिय मित्र” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को उनके जन्मदिन से पहले शुभकामनाएं दीं. मोदी शनिवार को 72 साल के हो जाएंगे. पुतिन ने कहा, मैं भारत को शुभकामनाएं देना चाहूंगा. मुझे पता है कि कल मेरे प्यारे दोस्त, आप अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं. रूसी परंपरा के तहत हम कभी भी अग्रिम बधाई नहीं देते हैं. इसलिए मैं अभी ऐसा नहीं कर सकता. पुतिन ने कहा, लेकिन मैं चाहता हूं कि आप यह जान लें कि हम इस बारे में जानते हैं और हम आपको शुभकामनाएं देते हैं. हम मित्र राष्ट्र भारत को शुभकामनाएं देते हैं और हम आपके नेतृत्व में भारत की समृद्धि की कामना करते हैं.

4:35 AM. 17 Sept 22 11:05 PM. 16 Sept

पीएम मोदी और उज्बेक के राष्ट्रपति के बीच मुलाकात के दौरान इन मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां आठ सदस्यीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन से इतर उज्बेक राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के साथ बैठक की और दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी, व्यापार एवं सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने के तौर -तरीकों पर चर्चा की.

4:35 AM. 17 Sept 22 11:05 PM. 16 Sept

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से पीएम नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से मुलाकात की.

4:35 AM. 17 Sept 22 11:05 PM. 16 Sept

पीएम मोदी ने एर्दोआन से मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सम्मेलन से इतर तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन से मुलाकात की और इस दौरान दोनों ने विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों नेता एससीओ के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के ऐतिहासिक शहर समरकंद में हैं.

4:35 AM. 17 Sept 22 11:05 PM. 16 Sept

एससीओ देशों के बीच अधिक सहयोग व परस्पर भरोसे का समर्थन करता है भारत: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक उज्बेक शहर समरकंद में 8 सदस्यीय समूह के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के इस साल 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है और भारत एससीओ के सदस्य देशों के बीच वृहद सहयोग एवं परस्पर विश्वास का समर्थन करता है.

मुख्य बातें

SCO Summit LIVE Updates: एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक स्थल पर पहुंचे. शिखर सम्मेलन में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव से मुलाकात की. बता दें सभी ने एक ग्रुप फोटो में हिस्सा लिया और उसके बाद सभी बैठक के लिए चले गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >