School Holidays : 26 और 27 फरवरी को स्कूल बंद, जानें वजह

School Holidays: 26 और 27 फरवरी को स्कूल बंद रहेंगे. सरकारी आदेश इस बाबत आ गया है. जानें वजह

School Holidays: महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 और 27 फरवरी को तेलंगाना के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. यह छुट्टी राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा. इससे छात्र और कर्मचारी त्योहार में भाग ले सकेंगे. इसके अलावा, चुनाव आयोग (ईसीआई) ने आंध्र प्रदेश में एमएलसी चुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा की है. इसमें 27 फरवरी को मतदान और 3 मार्च को मतगणना होगी. पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी, कृष्णा-गुंटूर, श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम सहित चुनाव वाले जिलों में स्कूल और कॉलेज भी मतदान प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए 27 फरवरी को बंद रहेंगे.

चुनाव वाले क्षेत्रों में सरकारी कार्यालय, व्यवसाय और स्कूल भी बंद रहेंगे. ऐसा इसलिए ताकि अधिकतम मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. यह अवकाश चुनाव आयोग की पहल का हिस्सा है ताकि अधिक लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके. वोटरों को उनके अधिकार का प्रयोग करने की आजादी मिल सके. इसके अलावा, आदर्श आचार संहिता (MCC) प्रभावी है. सख्ती के लिए चुनाव अधिकारियों को नियुक्त किया गया है.

महाशिवरात्रि एक महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहार

महाशिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा की जाती है. महाशिवरात्रि एक महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहार है. यह फाल्गुन के चंद्र महीने की 13वीं रात और 14वें दिन पड़ता है. इस अवसर पर, भक्त उपवास रखते हैं, प्रार्थना करते हैं और मंदिरों में जाते हैं. कई राज्यों में कार्यालय, व्यवसाय और स्कूल बंद रहते हैं. इस दिन कुछ राज्यों में शिव बारात निकाली जाती है. इसमें भक्त विभिन्न रूप में पहुंचते हैं. शिव बारात मंदिर से होते हुए शहर भ्रमण करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >