School Holiday: शुरू हो गई दशहरा की छुट्टी, 8 दिन स्कूल रहेंगे बंद

School Holiday 2024: छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों का ऐलान कुछ दिन पहले किया गया. दशहरा और दीपावली में इस बार ज्यादा छुट्टियां दी गईं हैं.

School Holiday: अक्टूबर का महीना चल रहा है. इस महीने दशहरे के अलावा भी कई त्योहार हैं. इसको लेकर छुट्टियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. जी हां……छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों की घोषणा कुछ दिन पहले की है. इस लिस्ट में स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में इस सत्र में कुल 64 दिन की छुट्टियों का उल्लेख नजर आ रहा है. इसके लिए लोक शिक्षण संचानालय ने शिक्षा विभाग को अवकाश की घोषणा की चिट्ठी भेजी थी. इसमें दशहरा और दीपावली की छुट्टियों में स्कूलों को बंद रखने की जानकारी दी गई थी.

School Holiday Diwali and Dussehra 2024 : दशहरा और दिवाली में 8 दिनों की छुट्टी

प्रस्ताव के मुताबिक, स्कूलों में दशहरा के अवसर पर 7 अक्टूबर से यानी सोमवार से, 12 अक्टूबर तक 6 दिनों की छुट्टी रहेगी. इसके पहले और इसके बाद रविवार होने के कारण बच्चों को दो दिनों की अतिरिक्त छुट्टी मिल गई है. कुल मिलाकर 8 दिन स्कूलों में छुट्टी दी गई है. इसके अलावा, दिवाली के अवसर पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 6 दिनों की छुट्टी दी गई है. इस छुट्टी के भी आगे और पीछे रविवार पड़ रहा है, यानी छुट्टी का दिन. इसका मतलब है कि इस पर्व में भी 8 दिन बच्चे परिवार के साथ त्योहार का मजा ले सकेंगे.

School Holiday Winter Vacation : शीतकालीन छुट्टी कितने दिनों की होगी?

शीतकालीन छुट्टी 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिनों का होगा, वहीं ग्रीष्माकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिनों का प्रस्तावित है. प्रस्ताव के अनुसार कुल 64 दिन स्कूल बंद रहेंगे.

Dussehra Date 2024 : दशहरा कब है ?

12 अक्टूबर को दशहरा इस साल लोग मनाएंगे. उदया तिथि के हिसाब से शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 से चल रहा है, जो 12 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो जाएगा.

Diwali 2024 Date: दिवाली कब है ?

5 दिन चलने वाला दिवाली का पर्व इस साल 29 अक्टूबर से शुरू होगा जो 3 नवंबर तक चलेगा. दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू हो जाता है. यह पर्व भैया दूज पर समाप्त होता है. दीपावली, लक्ष्मी पूजा 1 नवंबर को इस साल लोग मनाएंगे.

Read Also : Liquor Shops Close : 4 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >