School Holiday: दशहरा में 8 दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें छुट्टियों की लिस्ट

School Holiday 2024: छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों का ऐलान पिछले दिनों किया. दशहरा और दीपावली में इस बार ज्यादा छुट्टियां दी गईं हैं.

School Holiday: अक्टूबर का महीना आ चुका है. इस महीने कई पर्व त्योहार पड़ रहे हैं जिसको लेकर छुट्टियों की घोषणा की जा चुकी है. जी हां…छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों की घोषणा पिछले दिनों की. इस लिस्ट में स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में इस सत्र में कुल 64 दिन की छुट्टियों का जिक्र है. इसके लिए लोक शिक्षण संचानालय ने शिक्षा विभाग को अवकाश की घोषणा की चिट्ठी भेजी है. इसमें दशहरा और दीपावली की छुट्टियों में स्कूलों के बंद रहने की जानकारी है.

School Holiday Diwali 2024 : दिवाली में भी आठ दिनों की छुट्टी

प्रस्ताव के अनुसार, स्कूलों में दशहरा के अवसर पर 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 6 दिनों की छुट्टी रहेगी. इसके पहले और इसके बाद रविवार होने के कारण बच्चों को और सहमलियत हो गई है. कुल मिलाकर आठ दिन स्कूलों में छुट्टी दी गई है. इसके अलावा, दिवाली के अवसर पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 6 दिनों की छुट्टी दी जाएगी. इस छुट्टी के भी आगे और पीछे रविवार है, यानी छुट्टी का दिन. इसका मतलब है कि इस पर्व में भी 8 दिन बच्चे परिवार के साथ त्योहार का मजा ले सकेंगे.

School Holiday Winter Vacation : शीतकालीन छुट्टी कितने दिनों की होगी?

वहीं शीतकालीन छुट्टी 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिनों का होगा, जबकि ग्रीष्माकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिनों का प्रस्तावित है. प्रस्तात के अनुसार कुल 64 दिन स्कूल बंद रहेंगे.

Dussehra Date 2024 : इस साल कब है दशहरा

दशहरा 2024 : साल 2024 में आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा वहीं यह 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. इसलिए उदयातिथि के अनुसार, साल 2024 में 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा इस साल लोग मनाएंगे. उदया तिथि के हिसाब से शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गया है, जो 12 अक्टूबर 2024 को समाप्त होगा.

Read Also : Bank Holiday : दशहरा और दुर्गापूजा में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें यहां

Diwali 2024 Date: इस साल कब है दिवाली

दिवाली 2024 : 5 दिन चलने वाला दिवाली का पर्व 29 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा. यह 3 नवंबर तक चलेगा. दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू होता है और भैया दूज पर पर्व समाप्त होता है. दीपावली, लक्ष्मी पूजा 1 नवंबर को इस साल होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >