School Holiday: दशहरा में 8 दिन बंद रहेंगे स्कूल, दीपावली की छुट्टी देखकर हो जाएंगे खुश

School Holiday 2024: छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों का ऐलान किया जा चुका है. दशहरा और दीपावली में इस बार ज्यादा छुट्टियां दी गईं हैं.

School Holiday: छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों की घोषणा हो चुकी है. स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में इस सत्र में कुल 64 दिन की छुट्टियां सरकार की ओर से दी गई है. इसके लिए लोक शिक्षण संचानालय ने शिक्षा विभाग को अवकाश की घोषणा की चिट्ठी भेज दी है. इसमें दशहरा और दीपावली की छुट्टियों का जिक्र हैं.

प्रस्ताव के अनुसार, स्कूलों में दशहरा के अवसर पर 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 6 दिनों की छुट्टी रहेगी. इसके पहले और इसके बाद रविवार पड़ रहा है. यानी कुल मिलाकर आठ दिन स्कूलों में छुट्टी दी जा सकती है. इसके अलावा, दीपावली के अवसर पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 6 दिनों की छुट्टी दी जाएगी. इस छुट्टी के भी आगे और पीछे रविवार है. इसका मतलब है कि इस पर्व में भी 8 दिन बच्चे परिवार के साथ इंज्वाय कर सकेंगे.

वहीं शीतकालीन छुट्टी 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिनों का होगा, जबकि ग्रीष्माकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिनों का प्रस्तावित है. प्रस्तात के अनुसार कुल 64 दिन स्कूल बंद रहेंगे.

इस साल कब है दशहरा

दशहरा 2024 : साल 2024 में आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा जबकि यह 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर समाप्त होगा. इसलिए उदयातिथि के अनुसार, साल 2024 में 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा इस साल मनाया जाएगा. उदया तिथि के हिसाब से शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 से आरंभ होगा, जो 12 अक्टूबर 2024 को समाप्त होगा.

इस साल कब है दीपावली

दीपावली 2024 : पांच दिन चलने वाला दीपावली का पर्व 29 अक्टूबर से शुरू होगा. यह 3 नवंबर तक चलेगा. दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू होता है और भैया दूज पर पर्व समाप्त होता है. दीपावली, लक्ष्मी पूजा 1 नवंबर को होगी.

इसे भी पढ़ें: Public Holiday: 14 से लेकर 17 सितंबर तक इन राज्यों में छुट्टियां, जानें दशहरा और दिपावली में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >