School Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थिति

सितंबर में त्योहारों के बीच बच्चों के स्कूलों की छुट्टियों को लेकर असमंजस बना रहता है. 15 सितंबर को देशभर में क्या है स्कूल खुलने या बंद रहने की स्थिति, जानिए आपके राज्य का अपडेट.

School Holiday 15 September: सितंबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा होता है. कुछ पर्व जन्माष्टमी ( 4 सितंबर) बीत चुके हैं, तो कुछ आने वाले हैं. ऐसे में अभिभावकों और छात्रों के मन में अक्सर यह असमंजस रहता है कि आने वाले दिनों में स्कूल खुले रहेंगे या बंद. यदि आप भी अपनी छुट्टियों या ट्रैवल का प्लान बना रहे हैं, तो 15 सितंबर को लेकर विभिन्न राज्यों और स्थानीय प्रशासन की स्थिति नीचे दी गई है.

क्या 15 सितंबर को देशभर में राष्ट्रीय अवकाश है?

नहीं, 15 सितंबर को पूरे देश में कोई एक समान सरकारी छुट्टी घोषित नहीं है. अधिकांश राज्यों में स्कूल अपनी नियमित समय-सारणी के अनुसार ही चलेंगे.

  • ओडिशा: नुआखाई त्योहार के उपलक्ष्य में सरकारी कैलेंडर के अनुसार 15 और 16 सितंबर को अवकाश घोषित है. अंतिम पुष्टि के लिए स्थानीय जिला प्रशासन के आदेश का ध्यान रखें.
  • दिल्ली-NCR: कोई आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश नहीं है. स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे. पुष्टि के लिए स्कूल ऐप या नोटिस बोर्ड देखें.
  • उत्तर प्रदेश: राज्य भर के सभी स्कूल नियमित रूप से चलेंगे. छुट्टी का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है.
  • उत्तराखंड: सामान्य अवकाश नहीं है. हालांकि, भारी बारिश या भूस्खलन जैसी स्थिति में स्थानीय प्रशासन निर्णय ले सकता है.
  • बिहार: सभी स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे.
  • झारखंड: स्कूलों में कोई छुट्टी नहीं है, पढ़ाई नियमित रूप से होगी.
  • हिमाचल प्रदेश: स्कूल अपने तय समय पर चलेंगे. खराब मौसम की स्थिति में जिला स्तर पर फैसला संभव है.
  • राजस्थान: राज्य के सभी स्कूल निर्धारित समय पर खुलेंगे.
  • पश्चिम बंगाल: सभी स्कूल सामान्य रूप से संचालित होंगे.
  • महाराष्ट्र: गणेशोत्सव के बीच केवल 14 सितंबर को छुट्टी घोषित थी. 15 सितंबर को सभी कक्षाएं नियमित रूप से चलेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >