School Closed : ठंड के कारण बढ़ी छुट्टियां, इस राज्य में 19 के बाद खुलेंगे स्कूल

School Closed : कुछ राज्यों में ठंड की वजह से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है. दक्षिण भारत के राज्यों में त्योहार के कारण छुट्टियां हैं.

School Closed : दक्षिण भारत के राज्यों में इन दिनों छुट्टियों का मौसम चल रहा है. पोंगल के अलावा, 15 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस और 16 जनवरी को उझावर थिरुनल भी मनाया गया. मांग के आधार पर 17 जनवरी को भी अवकाश घोषित कर दिया गया. पोंगल तमिलनाडु का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो फसल पर आधारित है. इसे नए साल के स्वागत के रूप में भी लोग मनाते हैं.

Public Holidays: तमिलनाडु में 10 दिन की छुट्टी

तमिलनाडु सरकार ने पोंगल के त्योहार पर छात्रों और कर्मचारियों के लिए 10 दिन के लंबे छुट्टी की घोषणा की है. अवकाश 11 जनवरी से शुरू है जो 19 जनवरी तक चलेगा. 13 जनवरी को भोगी का त्योहार मनाया गया, जिसके लिए भी अवकाश घोषित किया गया. इस लंबी छुट्टी देने के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि लोग अपने परिवारों के साथ त्योहार एंजॉय कर सकें.

इन राज्यों में भी छुट्टी

  1. दिल्ली सरकार ने फैसला किया था कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रखे जाएंगे. इसके बाद दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने बुधवार को सभी स्कूलों को क्लास 9 और 11 तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड क्लास आयोजित करने का निर्देश दिया है.
  2. जम्मू-कश्मीर में सबसे लंबी छुट्टियां दी गईं हैं. यहां ठंड बहुत होती है, इसलिए स्कूल 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे.
  3. राजस्थान में ठंड और बारिश के कारण कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है. कोटा में क्लास 5 तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे. डीग में क्लास 8 तक के छात्रों की छुट्टी 18 जनवरी तक घोषित की गई है.
  4. यूपी के कई जिलों में शीतलहर के कारण स्कूल बंद रखे गए हैं. बरेली में क्लास 8 तक के सभी स्कूल 17 जनवरी को बंद रहेंगे. लखनऊ में 8वीं तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे. 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन या सुबह 10 से 3 बजे तक चलाने का निर्देश प्रशासन ने दिया है. गाजियाबाद में नर्सरी से 8वीं तक की छुट्टियां 18 जनवरी तक बढ़ाई गई हैं.
  5. बिहार में ठंड का प्रकोप नजर आ रहा है. राजधानी पटना में ठंड को देखते हुए डीएम ने एक बार फिर से क्लास वन से आठवीं तक के स्कूल को बंद करने का फैसला लिया है. प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >