School Closed : शीतलहर के कारण स्कूल 14 जनवरी तक बंद

School Closed : लखनऊ में शीतलहर की वजह से स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है. अब स्कूल 15 जनवरी से खुलेंगे. जानें डीएम सूर्यपाल गंगवार ने क्या दी जानकारी.

School Closed : यूपी की राजधानी लखनऊ में शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस बीच डीएम सूर्यपाल गंगवार ने 8वीं क्लास तक के विद्यार्थियों की भी 14 जनवरी तक छुट्टी कर दी है. अभी तक यह आदेश केवल बेसिक के स्कूलों में ही लागू था. उन्होंने बताया कि 14 जनवरी तक शीतलहर का पूर्वानुमान है. इस वजह से आठवीं क्लास तक के स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है. स्कूल जरूरत के मुताबिक ऑनलाइन क्लास चला सकते हैं. पहले इनकी छुट्टियां 11 जनवरी तक हीं थीं.

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जिन स्कूलों में अवकाश घोषित नहीं है. वहां पर 14 जनवरी तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए हैं. स्कूल खुलने की स्थिति में विद्यालय को कक्षाओं में सर्दी से बचाव के हर संभव उपाय करने के आदेश डीएम ने दिए. जैसे हीटर की व्यवस्था करना. किसी भी कारण विद्यार्थियों को खुले में नहीं बैठाया जाना चाहिए. विद्यार्थियों के यूनिफार्म पहनने की बाध्यता को भी खत्म किया गया है.

ये भी पढ़ें : Weather News: 12 जनवरी तक आंधी तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम में बदल गया है. राजधानी लखनऊ में रात से ही बादल छाए हुए नजर आए. सुबह यहां घने बादलों के बीच बारिश शुरू हुई. लखनऊ के अलावा अवध के अन्य जिलों में भी बारिश देखने को मिल रही है. प्रदेश के कुछ जिलों में बिजली कड़कने के साथ बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसा ही मौसम दिख सकता है. संक्राति के आसपास से मौसम के साफ होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >