संजय राउत का 6 बागी सांसदों पर हमला: कहा- वे ना घर के रहेंगे, ना घाट के

Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut : शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने पार्टी छोड़ने वाले छह सांसदों पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि इन सांसदों की सदस्यता रद्द होगी और उनका राजनीतिक भविष्य अंधकारमय है. जानिए इस विवाद की पूरी कहानी.

Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut : नागपुर में शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने पार्टी छोड़ने वाले छह सांसदों पर तीखा हमला बोला है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इन नेताओं की सदस्यता रद्द होने वाली है और उनके लिए राजनीतिक भविष्य बचाना आसान नहीं होगा. राउत ने कहा, "मेरी बात याद रखिए, वे ना घर के रहेंगे, ना घाट के." उन्होंने दावा है कि पार्टी इन सांसदों के खिलाफ कानूनी लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है.

स्पीकर को लिखे पत्र पर उठाए सवाल

शिवसेना ( यूबीटी ) नेता संजय राउत ने कहा कि जब तक मूल राजनीतिक दल औपचारिक रूप से किसी विलय का फैसला नहीं करता, तब तक अलग हुए सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष को विलय की इच्छा जताने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि संविधान की दसवीं अनुसूची में ऐसी स्थिति का कोई प्रावधान नहीं है और इसलिए बागी सांसदों का दावा कानूनी रूप से टिक नहीं पाएगा.

2022 की बगावत से शुरू हुआ विवाद

शिवसेना में राजनीतिक संकट 2022 में उस समय शुरू हुआ था, जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विधायकों ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया था. इसके बाद पार्टी दो गुटों में बंट गई. चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न सौंप दिया, जबकि उद्धव ठाकरे गुट को 'शिवसेना (यूबीटी)' के नाम से नई राजनीतिक पहचान मिली. यह विवाद आज भी अदालतों और संवैधानिक संस्थाओं के सामने जारी है.

महाराष्ट्र की राजनीति में फिर बढ़ी हलचल

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. अगर बागी सांसदों की सदस्यता को लेकर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ती है, तो इसका असर लोकसभा की राजनीति और महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरणों पर भी पड़ सकता है. आने वाले दिनों में लोकसभा अध्यक्ष के स्तर पर होने वाले फैसलों और अदालत की सुनवाई पर सभी की नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें- अमेरिका-पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकियों पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, रमेश बोले- 'विश्वगुरु' की विदेश पॉलिसी फेल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >